Move to Jagran APP

हेमंत सरकार में एक हजार से ज्यादा हुए दुष्कर्म : कुणाल

जासं जमशेदपुर झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोल

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 08:15 PM (IST)
हेमंत सरकार में एक हजार से ज्यादा हुए दुष्कर्म : कुणाल
हेमंत सरकार में एक हजार से ज्यादा हुए दुष्कर्म : कुणाल

जासं, जमशेदपुर : झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सरकार को महिला सुरक्षा के विषय पर विफल करार देते हुए कहा कि अपने अन्य चुनावी वादों की तरह राज्य की महागठबंधन सरकार महिला सुरक्षा पर भी विफल होती दिख रही है। कुणाल ने झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सरकारी आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि जनवरी से लेकर जुलाई तक 1033 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें सिर्फ राजधानी रांची में 128 मामले दर्ज हुए हैं। रांची राज्य का रेप कैपिटल बनता हुआ दिख रहा है। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के समय पूरे राज्य में सार्वजनिक आवागमन व्यवस्था पर रोक थी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहने के निर्देश थे, इसके बावजूद दुष्कर्म की संख्या में बेतहाशा वृद्धि राज्य की ध्वस्त होती विधि-व्यवस्था की और इंगित करती है।

loksabha election banner

झामुमो व कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं के अधिकार और सशक्तीकरण के नाम पर कई वादे किए गए थे। तीन लाख की आबादी पर एक महिला थाना निर्माण का वादा किया गया था। पुलिस सेवा में महिलाओं को 33 फीसद प्रतिनिधित्व देने की बात थी। घोषणा की गई थी कि महिलाओं के खिलाफ के अपराध के मामले को तेजी से निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। मुख्य सहयोगी दल कांग्रेस ने घोषणा की थी कि यौन हिसा या दु‌र्व्यवहार की शिकार महिलाओं का पुनर्वास किया जाएगा। संकट में फंसी महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन स्थापित की जाएगी। भाजपा ने पूछा कि राज्य सरकार यह सार्वजनिक करे कि इन वादों में से कितने वादे धरातल पर उतरे। कुणाल ने कहा महिलाओं के सुरक्षा के मामले में राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि पिछले सात महीनों से लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अबतक क्या कार्रवाई हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.