Move to Jagran APP

झारखंड के जमशेदपुर का कुमार सूरज भारत अंडर-23 क्रिकेट टीम में शामिल

झारखंड के जमशेदपुर के क्रिकेटर कुमार सूरज का चयन भारत अंडर-23 टीम में हुआ है। सूरज बांग्लादेश के खिलाफ वन डे सीरीज में खेलेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 02:09 PM (IST)
झारखंड के जमशेदपुर का कुमार सूरज भारत अंडर-23 क्रिकेट टीम में शामिल
झारखंड के जमशेदपुर का कुमार सूरज भारत अंडर-23 क्रिकेट टीम में शामिल

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के कदमा पानी टंकी के पास रहनेवाले क्रिकेटर कुमार सूरज का चयन भारत अंडर-23 टीम में हुआ है। रायपुर में 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में सूरज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिले में एमसीसी की ओर से खेलने वाले सूरज वामहस्त बल्लेबाज हैं। ऑफिस लीग में वह रूंगटा माइंस का प्रतिनिधित्व करते हैं।

loksabha election banner

सूरज के पिता सत्येंद्र प्रसाद जमशेदपुर के आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से खेलने के पहले कुमार सूरज जमशेदपुर लीग में अर्बन सर्विसेज, नोबेल क्रिकेट क्लब सहित अन्य टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिलहाल रांची में चल रहे रणजी कैंप में शामिल सूरज अंडर-23 झारखंड टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। 

झारखंड क्रिकेट एकेडमी में करते अभ्यास

कुमार सूरज ने संयुक्त बिहार के पूर्व कप्तान बी वेंकटराम और राजीव नायर जैसे दिग्गज क्रिकेट गुरुओं से क्रिकेट का ककहरा सीख चुके हैं। वर्तमान में निर्मल महतो मैदान सोनारी में संचालित झारखंड क्रिकेट एकेडमी में वे अभ्यास करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.