विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कागज-कलम और शिकायत पेटी का जमाना खत्म: KPS के वेब ऐप से झंझटमुक्त हुए जमशेदपुर के अभिभावक

By Ch Rao Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 19 Sep 2026 06:05 PM (IST)

केरल पब्लिक स्कूल (KPS) जमशेदपुर ने अभिभावकों के लिए `kpsparentsvoice.com` नामक एक विशेष वेब ऐप लॉन्च किया है।

झारखंड में अभिभावकों की आवाज को डिजिटल रूप से व्यवस्थित मंच देने वाला केएसएएमएस का अनूठा प्रयास है।

झारखंड में अभिभावकों की आवाज को डिजिटल रूप से व्यवस्थित मंच देने वाला केएसएएमएस का अनूठा प्रयास है।

HighLights

  1. KPS ने अभिभावकों के लिए `kpsparentsvoice.com` वेब ऐप लॉन्च किया।

  2. अभिभावक घर बैठे शिकायतें, सुझाव और प्रतिक्रियाएं दर्ज करा सकेंगे।

  3. प्रत्येक शिकायत के लिए टिकट आईडी और ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

जासं, जमशेदपुर अभिभावकों की बात सीधे विद्यालय प्रबंधन तक पहुंचाने और उनकी शिकायतों, सुझावों व प्रतिक्रियाओं के समाधान को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से केरल पब्लिक स्‍कूल (KPS) ने एक अभिनव पहल की है। 

KPS मानगो परिसर में kpsparentsvoice.com नामक विशेष वेब ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
 
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, झारखंड में अभिभावकों की आवाज को डिजिटल रूप से व्यवस्थित मंच देने वाला यह अपनी तरह का पहला और अनूठा प्रयास है।

 

इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रजी नौशाद और वरिष्ठ अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में मुख्तार उपस्थित थे।
 
इसके अलावा KPS की चेयरपर्सन मनोरमा नायर, निदेशक शरत चंद्रन, अकादमिक निदेशक लक्ष्मी आर., प्रिंसिपल रूपा मुखर्जी सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
 

घर बैठे दर्ज करा सकेंगे सुझाव व शिकायतें

पूर्व में विद्यालय के अंदरूनी गलियारों में रखी सुझाव पेटियों को रजी नौशाद की पहल पर बाहरी फीस जमा क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया था।

अब इसी प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाते हुए डिजिटल रूप दिया गया है। इस वेब ऐप के जरिए अभिभावक मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे अपने सुझाव और चिंताएं साझा कर सकेंगे।

  •     विशिष्ट संदर्भ संख्या (Ticket ID): प्रत्येक दर्ज सुझाव के लिए एक रेफरेंस नंबर मिलेगा।
  •     ट्रैकिंग सुविधा: इसके जरिए अभिभावक अपनी शिकायत पर हो रही कार्रवाई की प्रगति (Status) देख सकेंगे।
  •     त्वरित कार्रवाई: दर्ज मामलों को सीधे संबंधित विद्यालय प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।


विश्वास, सहयोग और समाधान का डिजिटल मंच: शरत चंद्रन

KPS स्कूल्स के निदेशक शरत चंद्रन ने कहा कि विद्यालय 21वीं सदी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में अभिभावकों को पारंपरिक सुझाव पेटियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केपीएस पैरेंट्स वायस केवल शिकायत दर्ज करने का जरिया नहीं, बल्कि विश्वास और सहयोग का मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को यह भरोसा दिलाना है कि उनकी बात न केवल सुनी जा रही है। 
 
उचित कार्रवाई भी हो रही है। अभिभावक प्रतिनिधियों ने इस पारदर्शी और सरल व्यवस्था की सराहना की है।