विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolhan University के सभी कॉलेजों में 24 जून से UG में होंगे एडमिशन, मेरिट लिस्ट की गई जारी

By Ch Rao Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 22 Jun 2024 08:41 PM (IST)

सोमवार से कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर के लिए एडमिशन शुरू हो जाएंगे और ये नामांकन ...और पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन सोमवार से होंगे शुरू
कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन सोमवार से होंगे शुरू

HighLights

  1. कुल 24061 के आवेदन हुए स्वीकृत
  2. इनमें से 34 आवेदन किए गए हैं रद

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा। इस संबंध में सभी कॉलेजों ने प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन कॉलेजों के वेबसाइट पर कर दिया है।

इस सूची के अनुसार ही छात्रों का नामांकन होगा। नामांकन चार जुलाई तक हो सकेगा। सारी शर्ते व नियमावली कॉलेज के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चार वर्षीय यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को कुल 24095 छात्रों ने आवेदन दिया था।

इसमें 34 आवेदन को तकनीकी कारणों से रद किया गया। कुल 24061 छात्रों के आवेदन को मान्य किया गया। मान्य आवेदन के अनुसार ही अब कॉलेजों ने प्रथम मेधा सूची बनाई है।

किस कॉलेज में कितने हुए आवेदन

कॉलेज का नाम - आवेदन की संख्या

एक्सआइटीई गम्हरिया - 54

वीर अर्जुन सिंह कॉलेज सोनुआ - 50

ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर - 1947

टाटा कॉलेज चाईबासा - 2724

संत अगस्टीन कॉलेज मनोहरपुर - 224

एसआरकेएम डिग्री कॉलेज चाकुलिया - 62

एसबी कॉलेज चांडिल - 1864

रंभा कॉलेज गितिलता - 22

पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला - 370

मिसेज केएमपीएम वोकेशनल बिष्टुपुर - 24

माडल महाविद्यालय खरसावां - 114

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट जमशेदपुर - 06

महिला महाविद्यालय सरायकेला - 115

महिला कॉलेज चाईबासा - 1192

एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर - 2381

करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर - 847

केएस कॉलेज सरायकेला - 1572

वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर - 833

जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज - 1394

जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर - 1952

जेकेएस कॉलेज मानगो - 163

जेकेएम कॉलेज आफ मैनेजमेंट शालबनी - 226

जीआइआइटी प्रोफेशनल कॉलेज - 02

घाटशिला कॉलेज घाटशिला - 2721

जीसी जैन कॉलेज चाईबासा - 392

डिग्री कॉलेज मनोहरपुर - 139

डिग्री कॉलेज कुमारडुंगी - 232

डिग्री कॉलेज खरसावां - 11

डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर - 389

बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा - 854

बीडीएसएल महिला कॉलेज घाटशिला - 114

एजेके कॉलेज चाकुलिया - 20

एबीएम कॉलेज जमशेदपुर - 902

हेल्प डेस्क भी सक्रिय

सभी कॉलेजों में नामांकन को लेकर हेल्प डेस्क को भी सक्रिय कर दिया गया है। जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डा. अमर सिंह व नामांकन प्रभारी डॉ. अशोक कुमार रवानी की ओर से इस संबंध में सूचना सार्वजनिक की गई है।

जारी सूचना के अनुसार हेल्प डेस्क कमरा संख्या 12 में कार्यरत रहेगा। यहां छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर नीरज कुमार नाग, मो. शाहनवाज अहमद से सुबह 10:30 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। कॉलेज के वेबसाइट पर प्रथम मेधा सूची अपलोड कर दी गई है।

नामांकन के समय छात्रों को ये प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य

-चांसलर पोर्टल में किए आवेदन की छायाप्रति

-चांसलर पोर्टल के माध्यम से जमा की गई राशि की छायाप्रति

- इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड व मार्कशीट की छायाप्रति

-मैट्रिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति

-सीयूईटी का स्कोर कार्ड, अगर हो तो

-आधार कार्ड की छायाप्रति

-जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल व खेल प्रमाण पत्र की छायाप्रति

-विद्यालय व कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र की मूल प्रति

- एबीसी आइडी की छायाप्रति

विद्यार्थियों को यह करना अनिवार्य

औपबंधिक रूप से चयनित विद्यार्थी सबसे पहले संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत शिक्षक से उपरोक्त कागजातों का सत्यापन कराएंगे एवं विषय चयन के लिए एक फॉर्म प्राप्त करेंगे। फॉर्म में मांगी गई सूचनाओं को सही-सही भरेंगे।

फॉर्म को विभागाध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत शिक्षक के द्वारा सत्यापित कराना आवश्यक है। इसके लिए सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति लाना आवश्यक है। फॉर्म में निर्धारित स्थान पर विषयों को भरने से पहले विभागाध्यक्ष से उचित सलाह प्राप्त कर लेंगे।

एक बार विषय चयर कर लेने के बाद नामांकन, पंजीकरण के बाद विषय परिवर्तन करना संभव नहीं हो सकेगा। नामांकन राशि का चालान जमा होने के बाद नामांकन स्वीकृत होने की सूचना विद्यार्थियों के मोबाइल वया ई-मेल पर प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें-

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना का पोर्टल लॉन्च, LOAN के लिए विद्यार्थी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Jharkhand Education News: इस साल झारखंड में नहीं होगी ITEP की पढ़ाई, जानें क्या है इसके पीछे की वजह