राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए केयू की टीम तैयार, बन गई सूची
जनवरी में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम का चयन कर लिया गया है।
जमशेदपुर, जेएनएन। जनवरी में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम का चयन कर लिया गया है। विश्वविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रसून दत्त सिंह ने बताया कि पहले यह महोत्सव पूरी में 23 से 26 दिसंबर तक पुरी में होना था, लेकिन अब यह जनवरी में किसी दूसरे शहर में होगा।
युवा महोत्सव के लिए केयू की टीम
छात्र/छात्रा का नाम - कॉलेज का नाम
1. नानी कुमारी - एबीएम कॉलेज
2.करियामा सिंकू - महिला कॉलेज चाईबासा
3. शिल्पी मदीना - जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज
4. तरन्नुम - करीम सिटी कॉलेज
5. सोनाली सिंह - जीआइआइटी
6. बनमाली महतो - पटमदा डिग्री कॉलेज
7. सुजीत कुमार प्रजापति - को-ऑपरेटिव कॉलेज
8. आकाश कुमार शर्मा - करीम सिटी
9. सौरव बनर्जी - वर्कर्स कॉलेज
10. अनिल कर्मकार - जामिनीकांत बीएड कॉलेज
वेटिंग लिस्ट
1. पीपन बारिक - टाटा कॉलेज चाईबासा
2. विकास कुमार साह - को-ऑपेरटिव कॉलेज
3. अन्वेशा घोष - जामिनी कांत बीएड
4. वैशाली श्रीवास्तव - एबीएम कॉलेज
अप्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेंगे केयू के दो छात्र
नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में भाग लेने वाले छात्रों को नई दिल्ली में जनवरी को आयोजित होने वाले अप्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसमें भाग लेने वाले छात्रों का को पहले बनारस में होने वाले नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में भाग लेना होगा। यह कैंप 18 से 24 जनवरी तक लगेगा। कोल्हान विश्वविद्यालय ने नेशनल इंटीग्रेशन कैंप के लिए तीन छात्रों का चयन किया है। इसके लिए महिला कॉलेज चाईबासा की उपासना कुमारी और करीम सिटी कॉलेज के श्याम सरकार का चयन किया गया है। इन दोनों में से किसी एक की अनुपस्थिति में महिला कॉलेज चाईबासा की खुशबू कुमारी को इसमें भाग लेगी।