महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव पद पर दो-दो शिक्षकों ने किया नामांकन
कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव समिति (टाकू) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह चुनाव सात फरवरी को होना है। कुल 15 पदों पर चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो गई। यह नामांकन 22 जनवरी तक चलेगा।
जासं, जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव समिति (टाकू) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह चुनाव सात फरवरी को होना है। कुल 15 पदों पर चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो गई। यह नामांकन 22 जनवरी तक चलेगा। बुधवार को उपाध्यक्ष पद पर डा. दारा सिंह गुप्ता, डा. परसुराम सियाल, सचिव पद पर डा. दीपांजय श्रीवास्तव, अशोक कुमार रवानी, महासचिव पद पर प्रोफेसर इंदल पासवान व विनय कुमार गुप्ता ने नामांकन किया। चुनाव समिति के सदस्य प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास ने टाकू की सभी कॉलेज इकाईयों से अनुरोध किया है कि वह इस चुनावी प्रक्रिया में मजबूती से हिस्सा लें और शिक्षक संघ को ज्यादा लोकतांत्रिक बनाएं। चुनाव समिति सभी कॉलेज प्राचार्य एवं प्रशासन से भी आग्रह किया है कि वह चुनाव समिति को टाकू चुनाव आयोजित करने में भरपूर सहयोग दें। बैठक में चुनाव समिति के संयोजक डा. नरेश कुमार तथा सदस्य डा. प्रभात कुमार सिंह एवं प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास उपस्थित थे।
--------
यह है चुनाव कार्यक्रम
स्कूटनी और संशोधन: 23 जनवरी (सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक)
नाम वापसी : 24, 25 जनवरी (सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक)
वैध उम्मीदारों की सूची : 27 जनवरी (3:00 बजे अपराह्न)
बैलेट से मतदान : 7 फरवरी (सुबह 9:00 से दोपहर 12:30 बजे)
चुनाव परिणाम : 7 फरवरी (शाम 5:00 बजे तक)
---------
इन पदों के लिए होना है चुनाव पद - संख्या अध्यक्ष - 01
उपाध्यक्ष - 05
महासचिव - 01
सचिव -05
कोषाध्यक्ष - 01
क्षेत्रीय सचिव - 02
--------
अझाप्राशिसं की मतदाता सूची जारी
जासं, जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अझाप्राशिसं) की पूर्वी सिंहभूम की चुनाव प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इस शिक्षक संघ की जिला समिति का चुनाव 31 जनवरी को होगा। इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 257 तथा 12 संस्थापक सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया गया है। गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मतदाता सूची में शामिल सदस्य ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।