Move to Jagran APP

राज्यपाल को दिया कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोवीसी ने शुक्रवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 02:38 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 02:38 PM (IST)
राज्यपाल को दिया कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण
राज्यपाल को दिया कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

जमशेदपुर, जेएनएन। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोवीसी डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया। दीक्षा समारोह 12 मार्च को है।

loksabha election banner

इससे पूर्व कोल्हान विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षा समारोह को लेकर सात अलग-अलग कमेटियों की बैठक चाईबासा स्थित केयू मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित की गई थी। टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुद्देशीय भवन में होने वाले इस समारोह के लिए कुल 2403 छात्रों ने निबंधन कराया है। समारोह के लिए 300 अतिथियों को केयू द्वारा निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू को भी आमंत्रण पत्र पहले ही भेज दिया गया था। शुक्रवार को प्रोवीसी ने मुलाकात कर स्वीकृति ली। 

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. एके झा ने बताया कि आयोजन की सारी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। हॉल भी सजधज कर तैयार है। दीक्षा समारोह की व्यवस्था के लिए विवि की ओर से करीब 21 कमेटियों का गठन किया गया है। सबसे अहम बैठक स्मारिका समिति की रही। इसमें विभिन्न कॉलेजों से मिलने वाली जानकारी सहित टॉपर की सूची, शुभकामना संदेश के प्रकाशन में विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रॉक्टर डॉ. एके झा ने की। इसमें डॉ. प्रसून दत्त सिंह, डॉ. अविनाश कुमार सिंह सहित कमेटी में सभी सदस्य मौजूद रहे।

2000 डिग्रियों पर हुआ साइन

दीक्षा समारोह को लेकर अब तक कुल 2000 डिग्रियों पर साइन हो चुका है। कुल मिलाकर 17394 डिग्रियों को साइन किया जाना है। परीक्षा नियंत्रक के साइन बाद डिग्रियों को कुलपति के पास साइन के लिए भेजा जाएगा। हालांकि, राहत की बात है कि कुलपति सिर्फ पीजी की डिग्रियों पर ही साइन करेंगी। अन्य डिग्रियों पर प्रोवीसी डॉ. रणजीत कुमार सिंह के हस्ताक्षर होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.