Move to Jagran APP

chancelor trophy : 31 पदक के साथ कोल्हान विवि बना चैंपियन, रांची दूसरे स्थान पर

sports. चांसलर ट्रॉफी में कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम 31 पदक लाकर ओवरऑल चैंपियन बनी। उप विजेता रांची विश्वविद्यालय की टीम रही।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 01:10 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 01:10 PM (IST)
chancelor trophy :  31 पदक के साथ कोल्हान विवि बना चैंपियन, रांची दूसरे स्थान पर
chancelor trophy : 31 पदक के साथ कोल्हान विवि बना चैंपियन, रांची दूसरे स्थान पर

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय के तत्वाधान में जेआरडी स्पोट्र्स परिसर में चल रहे तीरंदाजी और मुक्केबाजी की चांसलर ट्रॉफी का समापन हो गया। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम 31 पदक लाकर ओवरऑल चैंपियन बनी। उप विजेता रांची विश्वविद्यालय की टीम रही। पुरुष व महिला मुक्केबाजी में कोल्हान विवि विजेता तथा श्यामा प्रसाद विवि उप विजेता बना।

loksabha election banner

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विवि की कुलपति प्रोफेसर डॉ. शुक्ला माहांती उपस्थित थी। इसके अलावा टाटा स्टील जेआरडी के हेड स्पोट्र्स आशीष कुमार, प्रोवीसी डॉ. रणजीत कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह, प्रॉक्टर डॉ. एके झा, डीएसडब्ल्यू डॉ. टीसीके रमण, प्रिंसिपल डॉ. अमर सिंह, डॉ. पूर्णिमा कुमार, डॉ. मुदिता चंद्रा, डॉ. वीके सिंह, डॉ .मो. जकारिया, डॉ. प्रसन दत्त सिंह, खेल प्रभारी डॉ. मनमथ सिंह, अंबरीश दास, डॉ. आरके चौधरी, दीपांजय श्रीवास्तव, भूषण कुमार सहित कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने किया था उदघाटन

प्रतियोगिता का उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया था। उन्होंने आयोजन के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की थी और कहा था कि इसबार उम्मीद की जानी चाहिए की इसबार झारखंड से तीरंदाज ओलंपिक में पदक लाएंगे।

अंक तालिका

विवि - स्वर्ण - रजत - कांस्य

-कोल्हान विवि - 08 - 15 - 08

-रांची विवि - 07 - 03 - 07

-बीबीएमके विवि - 03 - 00 - 03 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.