Move to Jagran APP

कोल्हान विश्वविद्यालय में नामांकन की रफ्तार सुस्त

चांसलर पोर्टल से यूजी में चल रहे एडमिशन की बात करें तो चाईबासा के कॉलेजों में आवेदनों को अनुमोदित करने की रफ्तार तथा एडमिशन की रफ्तार सुस्त है। जमशेदपुर शहर की बात करें तो ग्रेजुएट कॉलेज साकची और ¨सहभूम कॉलेज चांडिल में यह कार्य सुस्त है।

By Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 07:15 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 03:00 AM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय में नामांकन की रफ्तार सुस्त
15888 नामांकन कोल्हान विश्वविद्यालय में हो चुका है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चांसलर पोर्टल से यूजी में चल रहे एडमिशन की बात करें तो चाईबासा के कॉलेजों में आवेदनों को अनुमोदित करने की रफ्तार तथा एडमिशन की रफ्तार सुस्त है। जमशेदपुर शहर की बात करें तो ग्रेजुएट कॉलेज साकची और ¨सहभूम कॉलेज चांडिल में यह कार्य सुस्त है। चांसलर पोर्टल से 6 अक्टूबर तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी में नामांकन के लिए 24698 आवेदन आए। इसमें से विश्वविद्यालय ने 24209 आवेदनों को अनुमोदित किया। कॉलेजों की ओर से 18307 आवेदन ही अनुमोदित हो पाए। वहीं एडमिशन मात्र 14388 का ही हो पाया। वीमेंस कॉलेज में लगभग 1500 नामांकन जोड़ दिया जाए तो 15888 नामांकन कोल्हान विश्वविद्यालय में हो चुका है। पिछले साल इस अवधि तक लगभग 28 हजार छात्रों का एडमिशन हो चुका था। अब यह विश्वविद्यालय के लिए ¨चता की बात है कि पिछले साल तक के नामांकन तक कैसे पहुंचा जाए। इस बार कुछ कालेजों को छोड़कर नामांकन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही है। इसके बावजूद संख्या में कमी विश्वविद्यालय के लिए ¨चता की बात है। ---------------------- कालेजों को करना है अंतिम अनुमोदन कोल्हान विश्वविद्यालय तो सभी आवेदनों का अनुमोदन कर देगा, लेकिन कालेजों द्वारा अनुमोदन करते समय यह देखा जा रहा है कि उस छात्र ने किसी कालेज में नामांकन तो नहीं लिया है। अगर ऐसा हुआ है तो उनके आवेदनों को रद कर दिया जा रहा है। वैसे भी एक-एक छात्र ने तीन-तीन कालेजों में नामांकन के लिए आवेदन दिया है। -------------------- अंगीभूत कालेजों में नामांकन की स्थिति कॉलेज का नाम - कुल आवेदन - विवि द्वारा अनुमोदन - कॉलेज द्वारा अनुमोदन - नामांकन 1. ग्रेजुएट कॉलेज - 1782 - 1762 - 1596 - 1141 2. टाटा कॉलेज चाईबासा - 2335 - 2307 - 1460 - 1222 3. एसबी कॉलेज चांडिल - 1566 - 1543 - 1065 - 897 4. माडल महिला कालेज, खरसावां - 80 - 78 - 59 - 52 5. माडल महिला विद्यालय खरसावां - 110 - 107 - 62 - 47 6. महिला कॉलेज चाईबासा - 1086 - 1077 - 635 - 548 7. एलबीएसएम कॉलेज करनडीह - 1650 - 1646 - 1235 - 1116 8. केएस कॉलेज सरायकेला - 1521 - 1475 - 1285 - 889 9. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज - 984 - 943 - 616 - 530 10. जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज - 2188 - 2171 - 1349 - 1181 11. जेएलएन कालेज चक्रधरपुर - 1804 - 1793 - 1296 - 908 12. घाटशिला कालेज घाटशिला - 2631 - 2600 - 1952 - 1631 13.जीसी जैन कामर्स कालेज चाईबासा - 411 - 404 - 312 - 284 14. डिग्री कालेज मनोहरपुर - 264 - 252 - 194 - 110 15. डिग्री कालेज मंझगांव - 97 - 97 - 79 - 60 16. डिग्री कालेज जगन्नाथपुर - 209 - 208 - 71 - 48 17. बहरागोड़ा कालेज बहरागोड़ा - 1193 - 1187 - 836 - 824 18. एबीएम कालेज गोलमुरी - 1212 - 1197 - 1148 - 871 ----------------- संबद्धता प्राप्त कॉलेज में नामांकन की स्थिति 1. एक्सआइटी गम्हरिया - 46 - 45 - 39 - 30 2. वीर अर्जुन ¨सह कालेज सोनुआ - 74 - 65 - 64 - 48 3. संत अगस्टीन कालेज मनोहरपुर - 157 - 149 - 85 - 79 4. एसआरकेएम डिग्री कालेज चाकुलिया - 44 - 43 - 23 - 00 5. पटमदा डिग्री कालेज जल्ला - 629 - 618 - 614 - 515 6. नोवामुंडी कालेज - 114 - 105 - 104 - 94 7. मिसेज केएमपीएम वोकेशनल - 51 - 49 - 27 - 27 8. एमबीएनएस इंस्टीट्यूट - 6 - 6 - 6 - 2 9. करीम सिटी कालेज - 1640 - 1510 - 1332 - 702 10. जेकेएस कालेज मानगो - 407 - 374 - 370 - 284 11. जेकेएम कॉलेज शालबनी - 256 - 255 - 251 - 169 12. जीआइआइटी प्रोफेशनल कालेज - 7 - 5 - 5 - 3 13. बीडीएसएल महिला कालेज घाटशिला - 120 - 114 - 113 - 67 14. एजेके कालेज चाकुलिया - 24 - 24 - 24 - 9

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.