Move to Jagran APP

झारखंड-ओडिशा बार्डर पर बना चेकपोस्ट बंद, पुलिसकर्मी समेत मजिस्ट्रेट गायब

बिना सूचना के झारखंड - ओडिशा बॉर्डर में लगा चेकपोस्ट बंद

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 04:05 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 04:05 AM (IST)
झारखंड-ओडिशा बार्डर पर बना चेकपोस्ट बंद, पुलिसकर्मी समेत मजिस्ट्रेट गायब
झारखंड-ओडिशा बार्डर पर बना चेकपोस्ट बंद, पुलिसकर्मी समेत मजिस्ट्रेट गायब

झारखंड-ओडिशा बार्डर पर बना चेकपोस्ट बंद, पुलिसकर्मी समेत मजिस्ट्रेट गायब

loksabha election banner

संसू, पोटका : उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर झारखंड-ओडिशा बार्डर पर अवैध बालू व स्टोन चिप्स के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए रसूनचोपा में चेक पोस्ट बनाया गया था। कुछ दिनों तक चेकपोस्ट चलता रहा। अवैध रूप से ओडिशा से बालू लेकर आ रहे दर्जनों हाईवा को रोकने में प्रशासन सफल रहा, परंतु जैसे ही झारखंड-ओडिशा बार्डर स्थित चेक पोस्ट से जांच पदाधिकारी व पुलिस को हटाया गया, वैसे ही ओडिशा से रात के अंधेरे में दर्जनों हाईवा अवैध बालू व स्टोन चिप्स लेकर झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं। इस कारण झारखंड सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। उपायुक्त के निर्देश का भी उल्लंघन हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब यह चेक पोस्ट दिन-रात बंद रहता है। इस कारण अवैध माइनिंग का खेल चल रहा है। दैनिक जागरण की टीम ने बुधवार की रात लगभग नौ बजे चेकपोस्ट पर पहुंची तो पाया कि वहां पुलिसकर्मी समेत मजिस्ट्रेट गायब थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.