नगर कीर्तन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
सीजीपीसी की ओर से साकची गुरुद्वारा में बुधवार को सेंट्रल दीवान का आयोजन किया गया। इसमें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर निकले नगर कीर्तन में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को किया गया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सीजीपीसी की ओर से साकची गुरुद्वारा में बुधवार को सेंट्रल दीवान का आयोजन किया गया। इसमें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर निकले नगर कीर्तन में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को किया गया। इससे पूर्व हजुरी रागी निरवेर सिंह ने कीर्तन गायन व कथा वाचक मनप्रीत कौर ने कथा कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, बलवीर सिंह बल्ली, शिव शंकर सिंह, इंद्रजीत सिंह बिंदरा, किशोर यादव, हरविंदर सिंह मंटू, अर्जुन सिंह वालिया को शाल देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन सुखविंदर सिंह व परमजीत सिंह काले ने संयुक्त रुप से किया।
--
यह हुए पुरस्कृत
धार्मिक स्कूल :
प्रथम : सुंदरनगर व स्टेशन रोड
द्वितीय : कीताडीह व गौरी शंकर रोड जुगसलाई
तृतीय : मनीफीट व गम्हरिया
-------
मध्य विद्यालय :
प्रथम : मानगो व कीताडीह मध्य विद्यालय
द्वितीय : पंजाब कन्या मध्य विद्यालय रिफ्यूजी कालोनी व गुरुनानक मध्य विद्यालय साकची
तृतीय : माधो सिंह मेमोरियल स्कूल बिष्टुपुर व बर्मामाइंस मध्य विद्यालय
--------
उच्च विद्यालय :
प्रथम : गुरुनानक उच्च विद्यालय मानगो व साकची उच्च विद्यालय
द्वितीय : टेल्को उच्च विद्यालय
तृतीय : बर्मामाइंस उच्च विद्यालय
-----------
स्त्री सभा :
प्रथम : रिफ्यूजी कालोनी व आजादबस्ती जेम्को
द्वितीय : स्टेशन रोड जुगसलाई व मानगो
तृतीय : कदमा, साकची व सोनारी स्त्री सभा
-------
विशेष सम्मान : स्त्री सतसंग सभा की कीताडीह, सुंदरनगर व सुखमणि जत्था साकची को विशेष सम्मान दिया गया। इसके साथ ही अकाली दल के पंज प्यारे, सिख यूथ ब्रिगेड, बागबेड़ा गुरुद्वारा कमेटी, कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी व नगर कीर्तन में शामिल मेडिकल टीम को भी सम्मानित किया गया।