मारे गए सिखों को समर्पित कीर्तन दरबार आयोजित
वर्ष 1984 में हुए नरसंहार में मारे गए सिखों को समर्पित कीर्तन दरबार का
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : वर्ष 1984 में हुए नरसंहार में मारे गए सिखों को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेतृत्व में साकची गुरुद्वारा में बुधवार को किया गया। 33वीं वर्षगांठ के मौके पर मारे गए सिखों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस मौके पर दंगा पीड़ितों के आश्रित हरजीत सिंह, प्रताप सिंह एवं महेंदर कौर को सरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।
कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नरसंहार के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की माग की। संगत को संबोधित करते हुए तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना के वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकारों की रवैया सिखों को अपने ही देश में पराया होने का अहसास करवाती रही है। गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि केंद्र में सरकार भाजपा की है। भाजपा को दंगा पीड़ितों के आश्रितों को इंसाफ दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम में अकाली दल के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, मानगो गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन गुरमुख सिंह मुखे,परमजीत सिंह काले व कमलजीत कौर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रधान जागीर सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, भगवान सिंह, करम सिंह, तरसेम सिंह सहित सुच्चा सिंह, पुरन सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, नवतेज सिंह, बलजीत सिंह संसोआ, हरप्रीत सिंह रिखराज, परमजीत सिंह सरली,अमरजीत सिंह,अजित सिंह गंभीर, बलकार सिंह, सुखविंदर सिंह, अकाली दल के रामकिशन सिंह, रविंदर सिंह,दलवीर कौर, सुखविंदर कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।