Move to Jagran APP

खरसावां राजघराने के राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का निधन Saraikela News

खरसावां राजघराने के राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को तड़के तीन बजे खरसावां राजवाड़ी परिसर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 01:34 PM (IST)
खरसावां राजघराने के राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का निधन Saraikela News
खरसावां राजघराने के राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का निधन Saraikela News

सरायकेला, जासं। खरसावां राजघराने के राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को तड़के तीन बजे खरसावां राजवाड़ी परिसर में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजा साहेब के निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने राजवाड़ी पहुंच कर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा के निधन की खबर से खरसावां बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रही। 

loksabha election banner

राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव के पुत्र युवराज गोपाल नारायण सिंहदेव ने बताया कि राजा साहेब के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार काशी में होगा। इससे पूर्व उनके शरीर को रांची के एक आश्रम में भी ले जाया जायेगा। राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव खरसावां रियासत के अंतिम राजा श्रीराम चंद्र सिंहदेव के पोता थे। राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का जन्म पांच अप्रैल 1937 को हुआ था। उनके पिता पुर्णेंदु नारायण सिंहदेव खरसावां के युवराज थे। राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव ने प्रारंभिक शिक्षा खरसावां से प्राप्त की। इसके पश्चात राजकुमार ने रायपुर से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद चार्टर्डड एकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई लंदन से की थी। राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए है।

इन्‍होंने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सरायकेला के राजा प्रताप आदित्यदेव, क्षत्रिय युवा मंच के अध्यक्ष उमेश सिंहदेव आदि ने राजा साहेब के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट पर होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.