Move to Jagran APP

जमशेदपुर की बेटी की एक और उड़ान: रियलिटी शो का बनी हिस्सा, जानिए

टेल्को इलाके के हुड़लुंग की बेटी खुशी महतो साउथ फ‍िल्म इंडस्ट्री में मजबूत दखल रखती है। उसका चयन जूम चैनल पर चल रहे रियलिटी शो INDIAN ICONE 2K18 में हुआ है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 04:01 PM (IST)
जमशेदपुर की बेटी की एक और उड़ान: रियलिटी शो का बनी हिस्सा, जानिए
जमशेदपुर की बेटी की एक और उड़ान: रियलिटी शो का बनी हिस्सा, जानिए

जमशेदपुर,जेएनएन। मनोरंजन की दुनिया में जमशेदपुर की अच्छी-खासी दखल है। मायानगरी मुंबई से लेकर साउथ की सिनेमाई दुनिया में कई सितारों की मानिंद चमक रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, तनुश्री, माधवन, प्रत्युशा बनर्जी समेत कई नाम। निर्देशक के बतौर अपनी छाप छोड़नेवाले इम्तियाज अली भी जमशेदपुर की ही पैदाइश हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर की एक और बेटी ने कामयाबी की नई उड़ान भरी है। नाम है खुशी महतो।

loksabha election banner

इंडियन ऑइकॉन टू के 18 में मिली इंट्री

टेल्को इलाके के हुड़लुंग की बेटी खुशी महतो साउथ फ‍िल्म इंडस्ट्री में मजबूत दखल रखती है। उसका चयन जूम चैनल पर चल रहे रियलिटी शो INDIAN ICONE 2K18 में हुआ है। इस शो में सौंदर्य प्रतियोगिता भी शामिल है। भारत के बड़े कल्चरल रियलिटी शो सी लॉर्ड एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है जबकि डायरेक्टर मंजुल नागर हैं। माइसो डायमंड और मोजोलैंड के प्रायोजकत्व वाले शो के जज रणविजय सिन्हा हैं। खुशबू शो में झारखंड को रिप्रेजेंट करेगी।

एलीट मिस इंडिया और मिस बेंगलुरु रह चुकी 

नरेन महतो और राधिका महतो की संतान खुशी एलिट मिस इंडिया और मिस बेंगलुरु रह चुकी है। सतीश महतो खुशी के भाई जबकि समीक्षा महतो बहन है। खुशी की स्कूली शिक्षा जमशेदपुर के रामकृष्ण मिशन लेडी इंदर सिंह हाई स्कूल से हुई। उसने स्नातक की पढ़ाई ग्रेजुएट कॉलेज से की। उसके बाद दिल्ली में एयर होस्टेस का कोर्स भी किया।

खुशी की उपलब्धियां

-एलिट मिस इंडिया

-मिस साउथ इंडिया

-मिस बेंगलुरु

- मिस सैंडलवुड

-बेंगलुरु की टॉप टेन मॉडल

- एलबम: पंजाबी

-शार्ट फ‍िल्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.