खेलो इंडिया में स्पेशल बच्चों ने तीते सात पदक
झारखंड के स्पेशल बच्चों ने हाल ही में अहमदाबाद में संपन्न हुए खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में सात पदक अपने नाम कर लिए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 07:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड के स्पेशल बच्चों ने हाल ही में अहमदाबाद में संपन्न हुए खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में तीन स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक अपने नाम किए। रांची की हेमा कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य व शॉटपुट में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं हिमांशु ने सॉफ्ट बॉल थ्रो में स्वर्ण व 50 मीटर दौड़ में रजत पदक पर कब्जा जमाया। लातेहार के विकास कुमार ने शॉटपुट में रजत व 100 मीटर में छठा स्थान हासिल किया, वहीं लातेहार के झानू गंझू ने 200 मीटर में स्वर्ण व शॉटपुट में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें