Kharmas 2020: आज से लग रहा खरमास, नहीं होंगे मांगलिक कार्य; ये रही पूरी जानकारी
Kharmas 2020. खरमास के समय भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही किसी शुभ कार्य जैसे शादी विवाह करने से भी बचना चाहिए।
जमशेदपुर, जासं। kharmas started today Know details धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। इस वर्ष 14 मार्च दिन शनिवार से खरमास लग रहा है। यह एक माह तक रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
इस दौरान विवाह भी नहीं होगा। खरमास के समय भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही किसी शुभ कार्य जैसे शादी विवाह करने से भी बचना चाहिए। पुराणों के अनुसार इस काल में श्री हरि शयन कर रहे होते हैं। इसलिए किसी मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। मगर खरमास में हरि भजन से करने कई गुणा ज्यादा लाभ मिलता है। इस काल में संध्या वदन का भी विशेष महत्व है।
खरमास लगने का समय
इस वर्ष मार्च में खरमास 14 मार्च को लगेगा। इस दिन दोपहर 02 बजकर 23 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 14 मार्च 2020 से 13 अप्रैल तक खरमास रहेगा।
खरमास समाप्ति का समय
इस वर्ष खरमास 14 मार्च से 13 अप्रैल तक है, जो एक माह के लिए रहेगा। 14 अप्रैल से विवाह, मुंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
खरमास में क्या न करें
जब भी हम कोई मांगलिक कार्य करते हैं तो उसके फलित होने के लिए गुरु का प्रबल होना जरूरी है। धनु एवं मीन बृहस्पति ग्रह की राशियां हैं। खरमास के समय सूर्य इन दोनों राशियों में होते हैंए इसलिए शुभ कार्य नहीं होते। खरमास में गृह प्रवेशए गृह निर्माण, नए बिजनेस का प्रारंभ, शादी, सगाई, वधू प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
वर्ष 2020 में विवाह के मुहूर्त
- अप्रैल : चौथे माह में विवाह के लिए केवल 4 शुभ मुहूर्त है। 14, 15, 25 और 26।
- मई : इस माह में शादी के लिए कुल 16 मुहूर्त हैं। 1, 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 18, 19, 23, 24 और 25।
- जून : जून में विवाह के लिए विवाह के 9 मुहूर्त हैं। 13, 14, 15, 25, 26, 27, 28, 29 और 30।
- नवंबर : साल के 11वें माह में विवाह के केवल 3 मुहूर्त हैं। 26, 29 और 30।
- दिसंबर : साल 2020 के आखिरी माह में विवाह के 8 मुहूर्त हैं। 1, 2, 6, 7, 8, 9, 10 और 11।