Kanhaiyar Singh Murder case Update: कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में साले मलखान सिंह ने इशारों-इशारों में कही बड़ी बात, दिए बड़े संकेत
Kanhaiyar Singh Murder Case Update कन्हैया सिंह की हत्या से पूर्व विधायक दुखी नजर आए। पत्नी और बच्चों को रोता देखकर उनकी भी आंख भर आई। हत्या को लेकर मलखान सिंह ने जो भी कुछ इशारों में कहा और उसमें सच्चाई।
जमशेदपुर, जासं। कन्हैया सिंह की हत्या की घटना को लेकर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने गुरुवार को चुप्पी तोड़ते हुए कहा क्षेत्र की विधि व्यवस्था जीरो है। ये माफ करने लायक नहीं है। सरकार फेल है। हत्यारों का पता कर लिया जाएगा। हत्या की घटना कहीं न कहीं मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए की गई है। जब मुझ पर सफल नहीं हुए तो साले की हत्या कर दी गई और पूरी नियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया हैै। रेकी और टारगेट कर हत्या की गई है। ऐसा लग रहा है कि एक सप्ताह से हत्यारों ने रेकी की होगी। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र हरिओम नगर रोड नंबर पांच एमआइजी फ्लैट में घर के सामने जिस तरीके से कन्हैया सिंह की हत्या की गई है। वह विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
हत्यारों को पहले से थी सारी जानकारी
हत्यारों को जानकारी थी कि कन्हैया सिंह आ रहे है। इससे पहले फ्लैट की ओर जाने वाली सीढ़ी पर बुधवार रात 10 बजे जाकर छुप गए जैसे ही कन्हैया सिंह घर का दरवाजा खुलवाने को काल बेल बजाया। हत्यारों ने गोली मार दी। इसके बाद भाग निकले। फ्लैट में कोई सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है और यहां रहने वाले लोगों को एक-दूसरे से बहुत अधिक मतलब भी नहीं रहता है। अंगरक्षक और चालक की गतिविधि पर शंका जाहिर किए जाने पर पूर्व विधायक ने कहा कि हत्यारे जब योजना अनुसार हत्या को अंजाम देते तो सारा पहलू देखकर ही घटना करते है।
इशारों में बहुत कुछ कह गए पूर्व विधायक
कन्हैया सिंह की हत्या से पूर्व विधायक दुखी नजर आए। पत्नी और बच्चों को रोता देखकर उनकी भी आंख भर आई। हत्या को लेकर मलखान सिंह ने जो भी कुछ इशारों में कहा और उसमें सच्चाई। घटना से विधायक कुछ अकेले हो गए है। कोरोना काल में अनुज प्रवीण कुमार सिंह का निधन हो गया। इसके बाद हमेशा साथ रहने वाला साला कन्हैया सिंह ने भी साथ छोड़ दिया। उसकी हत्या हो गई। प्रवीण और कन्हैया सिंह उनके दोनों मजबूत हाथ थे।