यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanhaiya Singh Murder Case : राजपूतों ने घेरा आदित्यपुर थाना... थानेदार को कहा- अगली बार आपका तबादला लेकर आएंगे
Kanhaiya Singh Murder Case थाना प्रभारी राजन सिंह ने कहा मेरे ऊपर कई दबाव है मैं सो नहीं पा रहा ...और पढ़ें

आदित्यपुर: पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के साले कन्हैया सिंह के हत्यारे को 72 घंटे में पुलिस असफल रही। हत्यारे के नहीं पकड़ने जाने से लोगों में काफी गुस्सा और नराजगी है। रविवार को झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा आक्रोश जुलूस निकाला गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह और भाजपा नेता अभय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में थाना प्रभारी से कहा कि सोमवार शाम के बाद आपका तबादला कराने आएंगे। क्षत्रिय संघ ने कहा- जिला में कही भी पुलिस नाम की चीज नहीं दिखाई पड़ रही है। आदित्यपुर में अपराधियों के मनोबल में काफी वृद्धि हुई है। वहीं, थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह ने कहा कि मैं 95 फीसदी हत्यारों तक पहुंच चुका हूं, मुझे कुछ दिन का और समय चाहिए। इस दौरान क्षत्रिय संघ के द्वारा आदित्यपुर थाना में जोरदार प्रर्दशन किया गया।बताया जाता है कि पुलिस के हाथ अब भी हत्यारा दूर हैॅ।
------------
तीन हथियार को किया है जब्त: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी राजन सिंह ने कहा मेरे ऊपर कई दबाव है, मैं सो नहीं पा रहा हूं, दिन-रात इसमें लगा हूं. उन्होंने कहा कि तीन हथियार जब्त किए गए। लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक हत्यारा हाथ नहीं आया है। आक्रोशित संघ के लोगों में आदित्यपुर के साथ जमशेदपुर के भी क्षत्रिय शामिल थे।इनमें विनोद सिंह, कविता परमार, विनीता अविनाश, पार्षद नीतू शर्मा, समरेंद्र नाथ के अलावा से अधिक लोग शामिल थे।
