Move to Jagran APP

कमलपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या

दुस्साहस -दुष्कर्म के बाद हत्या व साक्ष्य मिटाने के नियत से शव छिपाने का मामला दर्ज -पुलिस ने दो

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 02:59 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 02:59 AM (IST)
कमलपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या
कमलपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कमलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना 13 मार्च की है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दो लोगों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा दिया है। घटना के संबंध में मृतका के पति के बयान पर कमलपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

loksabha election banner

मृतका के पति ने बताया कि 13 मार्च 2018 की संध्या चार बजे दुर्योधन हेम्ब्रम नामक युवक उसकी पत्‍‌नी को साइकिल पर बैठा कर ले जा रहा था। पूछने पर थोड़ी देर में आने की बात कही। देर रात जब पत्नी नहीं आई तो उसने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम वह चांडी प्रमाणिक और दुर्योधन हेम्ब्रम के घर भी गया, जहां दोनों नहीं मिले।

इधर, पुलिस को सूचना मिली कि कुमीर गांव के उपरीडीह में एक महिला का शव पड़ा है। काफी देर बाद एक व्यक्ति ने मृतका की पहचान की। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति को अपने साथ लेकर कमलपुर पहुंची और मृतका के पति से पूछताछ की। जिसने घटना में चांडी प्रमाणिक का नाम बताते हुए कहा कि चौंडी ने छह माह पूर्व भी उसके पत्नी से छेड़खानी की थी। पुलिस गिरफ्त में चांडी प्रमाणिक ने बताया कि उसने और दुर्योधन ने मिलकर महिला से दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.