जमशेदपुर, जासं। न्यू बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में रविवार को श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें गांधी आश्रम के मुखिया कालीचरण मंडल को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कुष्ठ पीड़ितों की सेवा करने वाले 61 वर्षीय कालीचरण मंडल का 22 अप्रैल को निधन हो गया था।

गांधी आश्रम के विकास भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने कालीचरण मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आश्रम के संरक्षक शंभु मुखी डुंगरी ने कहा कि स्व. काली चरण मंडल ने मुखिया रहते हुए गांधी आश्रम के विकास के लिए जो काम किया, उसके लिए वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

शोक सभा में हुए शामिल

गांधी आश्रम के संरक्षक शंभू मुखी डूंगरी, आरएसएस के रविंद्र कुमार सिंह, पंकज दत्ता, सलाहकार घनश्याम महानंद, जय सागर बगलामुखी, गांधी आश्रम के वरिष्ठ मुखिया घासीराम बरिया, टिकेश्वर महल, संतोष सेठ, मित्रो प्रधान, चंदन कुमार कुंभकार, गौरी शंकर भाई, निर्मली सेठ, पहलाद नाग, सुरेंद्र पांडा, टिकेश्वर नायक, राकेश भाई, वंशी पाल, विक्की मेहर, तूफान प्रधान, नरेश प्रधान, सुरेश प्रधान, प्रकाश महतो, कोटवाल सहादेव, अदावत राजेश मेहर, गोविंदा डांग, सदानंद बधार समेत आश्रमवासी उपस्थित थे।