ब्राह्मण संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी माला
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ की ओर से पारडीह स्थित सामना नगर में एक बै
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ की ओर से पारडीह स्थित सामना नगर में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से ब्राह्मण संघ की महिला मोर्चा सामता नगर की अध्यक्ष माला तिवारी को बनाया गया है। इस मौके पर संघ के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष माला तिवारी ने बताया कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेगी। इसके साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी पहल की जाएगी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अरुण पांडे, कन्हैया ओझा, नितिन चंद त्रिवेदी, धर्मवीर पांडे, विजय तिवारी, चुन्नू पांडे, पवन ओझा सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें