Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : CM रघुवर दास पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के हाता, लोगों से मांगा ये आशीर्वाद

Johar Jan Ashirwad Yatra. बारिश की वजह से अधूरी यात्रा को पूरी करने मुख्यमंत्री आज से कोल्हान के दौरे पर हैं। उन्होंने सिंहभूम के हाता में लोगों से खास आशीर्वाद मांगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 12:38 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 :  CM रघुवर दास पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के हाता, लोगों से मांगा ये आशीर्वाद
Jharkhand Assembly Election 2019 : CM रघुवर दास पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के हाता, लोगों से मांगा ये आशीर्वाद

जमशेदपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से आशीर्वाद मांगा कि झारखंड के विकास को नई रफ्तार देने के लिए फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने हाता की जनता को जोहार कहा और भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार स्नेह के लिए हार्दिक आभार जताया । उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास को नई रफ्तार देने के लिए आशीर्वाद मांगने मैं आपके बीच आया हूं ।

loksabha election banner

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्वी सिंहभूम के हाता पहुंचे। मुख्यमंत्री की आगवानी में काफी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोगों ने की। इनमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव और पोटका की विधायक मेनका सरदार प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री को भारी बारिश की वजह से कोल्हान की यात्रा बीच में ही स्थगित करनी पड़ी थी। आज से वे अधूरी यात्रा को पूरी करने निकले हैं। 

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

हाता के दुर्गा पूजा मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने हाता चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कोल्हान में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप एक ऐसे झारखंड का निर्माण कर रही है, जहां कोई अशिक्षित न रहे, कोई बेघर न रहे, कोई बेदवा न रहे।

हाता के दुर्गा पूजा मैदान में सभा के बाद मुख्यमंत्री चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ करेंगे। दिन के एक बजे राजनगर में रोड शो और सभा तय है। इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में स्वागत और सभा है। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय चाईबासा में रोड शो करेंगे।

पूर्वी सिंहभूम के हाता में मुख्यमंत्री की सभा में मौजूद लोग। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.