Move to Jagran APP

जमशेदपुर अक्षेस व मानगो नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

शहर में एक बार फिर साकची व मानगो में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र सिमित के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के आदेश पर अक्षेस के उड़नदस्ता टीम ने पुलिस बल के साथ साकची बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:37 PM (IST)
जमशेदपुर अक्षेस व मानगो नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दर्जन भर दुकानदारों का सामान जब्त किया गया।

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के आदेश के बाद शहर में एक बार फिर साकची व मानगो में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र सिमित के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के आदेश पर अक्षेस के उड़नदस्ता टीम ने पुलिस बल के साथ साकची बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दर्जन भर दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि स्थाई दुकानदारों द्वारा भी दुकान के बाहर सामान निकाल कर बेचे जाने के कारण उनका भी सामान जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस के जवानों ने सड़क पर अतिक्रमण कर बेतरतीब ढंग से गाड़ियां लगाने वाले के गाड़ियों का हवा निकाली गई। यही नहीं जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के सामने कचरा फैलाए थे। वैसे दुकानदारों से कचरे की सफाई करवाई गई। इस अभियान में नगर प्रबंधक संदीप कुमार, सोनल सिंह चौहान, जॉय गुड़िया के अलावा उड़नदस्ता टीम के सदस्य शामिल थे।

loksabha election banner

----

मानगो में सिटी मैनेजर निशांत कुमार प्रतिदिन दो घंटे अतिक्रमण का लेंगे जायजा

मानगो नगर निगम की ओर से लगातार दूसरे दिन डिमना रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब आधा दर्जन दुकानदारों को हटाया गया। अभियान का नेतृत्व एडीएम लॉ एंड आर्डर नंदकिशोर लाल कर रहे थे। दुकान हटाने के दौरान दुकानदारों ने इसका विरोध किया। दुकानदारों का कहना था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान एक सोची समझी साजिश के तहत केवल डिमना रोड में ही हटाया जाता है। जबकि ओल्ड पुरूलिया रोड में अतिक्रमण हटाने के नाम पर अधिकारियों के पसीने निकलना शुरू हो जाता है। मानगो में सिटी मैनेजर निशांत कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है कि प्रतिदिन दो घंटे मानगो का करेंगे भ्रमण,अतिक्रमण का लेंगे जायजा और करेंगे रिपोर्ट। रिपोर्ट करने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.