विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे झामुमो नेता के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई बाइक

Published: Tue, 31 Mar 2026 10:15 PM (IST)

चाकुलिया में झामुमो नेता समीर दास के पुत्र मिलन दास की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मंगलवार शाम क्रिकेट ...और पढ़ें

झामुमो नेता के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

झामुमो नेता के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सू, चाकुलिया। चाकुलिया- केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा और मुढ़ाल गांव के बीच पुलिया पर मंगलवार की देर शाम को सड़क दुर्घटना में केरूकोचा निवासी झामुमो नेता समीर दास के बड़े पुत्र मिलन दास 30 की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। 

ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में मिलन दास को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ साहिबा सोरेन ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। 

सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। थाना प्रभारी राजेश कुमार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

दोस्तों के साथ खेलने गया था मृतक

जानकारी के अनुसार मिलन दास अपने तीन दोस्तों के साथ बड़ामारा क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेल कर वापस घर आने के दौरान बड़ामारा और मुढ़ाल गांव के बीच पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी और पुलिया से जा टकराई।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 10.01.20 PM

इससे मिलन दास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर बैठा चंदन सिंह सड़क पर गिर गया।