जमशेदपुर के महागठबंधन प्रत्याशी बोले, बलमुचू से हुई है मेरी बात
जमशेदपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन ने नाराजगी की बात को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू से उनकी बात हुई है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 01:46 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 01:46 PM (IST)
घाटशिला, जेएनएन। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू से मेरी बात दुरभाष पर हुई, वे चाईबासा में महागठबंधन प्रत्याशी के नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने गए हुए थे, इसलिए घाटशिला में हुए महागठबंधन की बैठक में नहीं शामिल हो सके। यह बात महागठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन ने घाटशिला में पत्रकारों से कहीं।
डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर चंपई सोरेन ने कहा कि बलमुचू से फोन पर बात की है। इसके बाद की बैठकों में वह रहेंगे। जानकारी हो कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें महागठबंधन के बैठकों की जानकारी नहीं है। लेकिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत को हर हाल में सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें