Move to Jagran APP

मालिकाना के नाम पर लीज बंदोबस्ती जनता के साथ धोखा : विपक्ष

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिरसानगर संडे मार्केट में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, झार

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Apr 2018 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 03 Apr 2018 10:56 PM (IST)
मालिकाना के नाम पर लीज बंदोबस्ती जनता के साथ धोखा : विपक्ष
मालिकाना के नाम पर लीज बंदोबस्ती जनता के साथ धोखा : विपक्ष

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिरसानगर संडे मार्केट में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और कांग्रेस ने लीज बंदोबस्ती के खिलाफ सभा का आयोजन किया। सभा में सभी ने मालिकाना के बदले लीज बंदोबस्ती को 86 बस्ती की जनता के साथ धोखा बताया।

loksabha election banner

झामुमो के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि 86 बस्ती के लोगों को मालिकाना हक चाहिए, किसी भी हाल में लीज स्वीकार नहीं होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास जनता को पिछले 25 सालों से मालिकाना हक देने के नाम पर ठगते आ रहे हैं और अब जब फिर चुनाव सर पर आ गया है तो 86 बस्ती के लोगों को फिर एक बार ठगने का काम कर रहे हैं। सभा में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर मैं सीएम होता तो मालिकाना हक कब का दे दिया होता, लेकिन दुर्भाग्य है कि वर्तमान में वे अपने वादे से मुकर गए। अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने जनता को जो भी सब्जबाग दिखाया था वह झूठा था और उनके वादे भी झूठे थे। सभा को काग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि लीज बंदोबस्ती जनता के साथ धोखा है। 25 वषरें से किए जा रहा मालिकाना हक देने का वादे से मुकरते हुए लीज बंदोबस्ती देना जनता को गुमराह करना है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मालिकाना हक के नाम पर ही पांच बार विधायक बनाया है। सभा की अध्यक्षता झामुमो जमशेदपुर नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा ने किया जबकि संचालन सूरज गौड़ ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.