Move to Jagran APP

इंटर शिक्षकों को नहीं मिला अपॉइंटमेंट, जेएलएन कॉलेज में नामांकन और शिक्षा पर उठ रहे सवाल

Education News. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय चक्रधरपुर में इंटर संकाय के शिक्षकों की संविदा समाप्त हो चुकी है। सात माह बीत गए लेकिन इनकी संविदा का विस्तार नहीं किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 02:51 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 04:50 PM (IST)
इंटर शिक्षकों को नहीं मिला अपॉइंटमेंट, जेएलएन कॉलेज में नामांकन और शिक्षा पर उठ रहे सवाल
इंटर शिक्षकों को नहीं मिला अपॉइंटमेंट, जेएलएन कॉलेज में नामांकन और शिक्षा पर उठ रहे सवाल

चक्रधरपुर, राहुल हेम्‍ब्रम।  जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय चक्रधरपुर में इंटर संकाय के शिक्षकों की संविदा समाप्त हो चुकी है। सात माह बीत गए, लेकिन इनकी संविदा का विस्तार नहीं किया गया। संविदा विस्तार नहीं होने के कारण इन शिक्षकों को वैश्विक महामारी कोरोना काल में रोजगार से वंचित होना पड़ा है। जबकि सरकार का सख्त निर्देश है कि किसी भी हाल में रोजगार और मानदेय में कटौती ना की जाए।

loksabha election banner

देशभर में लॉकडाउन के कारण प्राइमरी से लेकर डिग्री और पीजी स्तर तक की ऑनलाइन क्लासेस हो रही है, लेकिन यहां इंटर के बच्चों के ऑनलाइन क्लासेस की कोई व्यवस्था नहीं है। विभिन्न बोर्डों की दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। अब सभी विद्यार्थी अनुमंडल के सबसे बड़े इंटर कॉलेज में नामांकन की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि महाविद्यालय में शिक्षकों की संविदा विस्तार कब तक होगी, जिससे विद्यार्थियों को यहां समुचित शिक्षा का लाभ मिल सके।                                                       

16 जनवरी को मिलनी थी अपॉइंटमेंट

जानकारी के मुताबिक कॉलेज के इंटर संकाय के शिक्षकों का अपॉइंटमेंट 16 दिसंबर 2019 को समाप्त हो गया है। नियमतः इसके बाद एक माह के अंदर 16 जनवरी को इन शिक्षकों का संविदा विस्तार किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कॉलेज प्रबंधन द्वारा जल्द ही अपॉइंटमेंट देने की बात कही गई।                                                           

कॉलेज में हैं नौ शिक्षक और 512 छात्र     

जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में इंटर संकाय के लिए विभिन्न विषयों के नौ  शिक्षक हैं। जबकि अभी बारहवीं में 512 छात्र-छात्राएं हैं। जानकारी के मुताबिक  कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मचारियों का अपॉइंटमेंट हो चुका है लेकिन शिक्षकों को इससे अब तक वंचित रखा गया है।  

मार्च तक बनी है बायोमैट्रिक अटेंडेंस, जनवरी से अपॉइंटमेंट देने की मांग   

16 जनवरी से कॉलेज में इन शिक्षकों को पुनः अपॉइंटमेंट देने का भरोसा दिलाया गया था। जिससे ये शिक्षक कॉलेज आते रहे और बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराते रहे। मार्च महीने तक शिक्षकों ने बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाई। इसके बाद कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन हो गया और और अपॉइंटमेंट का इंतजार बढ़ता गया। बायोमैट्रिक अटेंडेंस के आधार पर शिक्षक जनवरी माह से अपॉइंटमेंट देने की मांग कर रहे हैं।                        एनएसयूआई ने लिखित तौर पर की है शिकायत

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने छह माह से कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद रखने और शिक्षकों का नया अनुबंध नहीं करने की शिकायत की है। यूनियन के पश्चिमी सिंहभूम जिला महासचिव प्रीतम बांकिरा ने क्षेत्र के गरीब बच्चों को पढ़ाई से वंचित रखने को गलत करार देते हुए  पत्र की प्रतिलिपि  राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एससी -एसटी आयोग दिल्ली को प्रेषित की है।

ये कहते प्राचार्य 

लॉकडाउन के कारण कॉलेज में क्लासेज नहीं हो रही है। ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने की पहल की जा रही है। 4 अगस्त को सभी शिक्षकों को कॉलेज बुलाया  गया है। इसके बाद शिक्षकों को अपॉइंटमेंट दे दिया जाएगा।  शिक्षकों के वेतन के लिए जैक से भी बात हुई है।                                    

-डॉ अरुण कुमार, प्राचार्य, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.