विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Monsoon 2025: गर्मी को कहिए बाय-बाय! झारखंड में झमाझम बरसेंगे बदरा, मानसून को लेकर भी आया अपडेट

Published: Thu, 22 May 2025 07:39 AM (IST)

जमशेदपुर में बुधवार को आंधी और बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया। कई इलाकों में बिजली गुल रही। मौसम ...और पढ़ें

झारखंड में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून
झारखंड में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

HighLights

  1. जमशेदपुर में आंधी के साथ जोरदार बारिश
  2. तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर में तेज हवा और गर्जन के साथ बुधवार शाम जोरदार वर्षा हुई। इस दौरान जुगसलाई ओवर ब्रिज और आदित्यपुर रेलवे ब्रिज के समीप पानी का जमाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार को दिन में तेज धूप देखने को मिली थी, पर शाम होते-होते पूरा मौसम ही बदल गया। हालांकि, मौसम विभाग ने इसका अलर्ट पूर्व में ही जारी किया था, ताकि लोगों को वज्रपात से बचाया जा सके।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। ऐसे में आने वाले समय में गर्मी से राहत मिलेगी।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवा की वजह से बिजली भी गुल रहा। मानगो सहित कई गैर कंपनी इलाकों में अंधेरा छाया रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

समय से पहले दस्तक देगा मानसून

दूसरी ओर शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर, इसी तरह मौसम बरकरार रहा तो इस बार झारखंड में मानसून समय से पूर्व प्रवेश कर जाएगा। इसकी भविष्यवाणी बुधवार को मौसम विभाग ने की।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि अभी इसी तरह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर तक धूप और उसके बाद बादल, तेज हवा, हल्की वर्षा और वज्रपात होने की संभावना बनी रहेगी।

राजधानी रांची सहित अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। अभिषेक आनंद ने कहा कि मानसून को लेकर अभी तक पाजिटिव रिपोर्ट है।

उम्मीद है कि केरल में मानसून 25 मई तक प्रवेश करेगा। वहीं, झारखंड में 5 से 7 जून तक पहुंचेगा। इसके बाद अगले एक सप्ताह के अंदर सभी जिलों तक पहुंचेगा। इस बार मानसून पहले आ रहा है। ऐसे में इसका लाभ किसानों को भी मिलेगा।