किसी भी बूथ के स्थान परिवर्तन का विरोध करेगा झाविमो Jamshedpur News
बूथों में परिवर्तन की बाबत उपायुक्त को भाजपा की ओर से दिए गए पत्र से झारखंड विकास मोर्चा के कान खड़े हो गए हैं। मोर्चा ने परिवर्तन का विरोध करने की बात कही है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 03:40 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 04:15 PM (IST)
v style="text-align: justify;">जमशेदपुर,जासं। झारखंड झारखंड विकास मोर्चा ने मतदान केंद्रों में बदलाव के विरोध की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी ने उपायुक्त को पत्र देकर कई बूथों का स्थान बदलने का आग्रह किया है। मोर्चा को इसमें भाजपा की मंशा सही नहीं लग रही।
मोर्चा की सभा भालूबासा मुखी बस्ती के पास हुई। पार्टी के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने बताया कि भाजपा जिला समिति ने उपायुक्त को पत्र देकर कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 23 मतदान केंद्र को परिवर्तन किया जाए। बूथ नंबर 23 एवं 24 सहित कई बूथों को परिवर्तन करके इसे हरिजन स्कूल भालूबासा से हटाकर सामुदायिक विकास केंद्र टाटा स्टील किया जाए। क्योंकि हरिजन स्कूल का बूथ मुखी बस्ती के ठीक नजदीक है। यह परिवर्तित होगा तो दूर हो जाएगा।
बूथ कैप्चर का जताया अंदेशा
भाजपा की ओर से ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि मुखी बस्ती के लोग अधिक से अधिक वोट में वंचित रहें और मनमाफिक बूथों कैप्चर किया जा सके। अभी तीन महीने पहले ही लोकसभा चुनाव हुआ। वहां किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। तब आखिर किस मंशा से बूथ को परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है। झाविमो किसी रूप में इसे स्वीकार नहीं करेगा और किसी कीमत पर बूथ परिवर्तित नहीं होने देंगे।
सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
उपायुक्त से मांग की है कि बूथों में यदि कोई परिवर्तन करना हो तो सर्वदलीय बैठक बुलाकर किया जाए। सभा में जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह, जटाशंकर पांडेय, कन्हैया पुष्टि, चेतन, राजेश मुखी, सविता देवी, अंगद मुखी, विजय गुप्ता, राजेंद्र शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें