Move to Jagran APP

भारतीय तीरंदाजी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी

टाटा तीरंदाजी अकादमी की प्राची सिंह, एसएससीबी के गोरा हो व सिल्ली के अनीता कुमारी का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में किया गया है।

By Edited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 10:22 AM (IST)
भारतीय तीरंदाजी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी
भारतीय तीरंदाजी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा तीरंदाजी अकादमी की प्राची सिंह, एसएससीबी के गोरा हो व सिल्ली के अनीता कुमारी का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है। झारखंड के उक्त तीनों खिलाड़ी नौ से 12 जुलाई तक चीनी ताइपेई में आयोजित होने वाले एशिया कप तृतीय चरण तीरंदाजी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राची सिंह मूलत: राजस्थान की रहनेवाली है। गोरा हो सरायकेला के दुगनी स्थित आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षु हैं, जिन्होंने रिकर्व तीरंदाजी में बहुत कम समय में लंबी छलाग लगाई है। वर्ष 2017 के आरंभ तक गोरा इंडियन राउंड के तीरंदाज रह चुके गोरा ने झारखंड सरकार से सहयोग स्वरूप मिले धनुष के बाद रिकर्व तीरंदाजी में कदम रखा। आरंभ में कोच बी श्रीनिवास राव ने गोरा का मार्गदर्शन किया और अब सर्विसेज के अधीन वे अपने कॅरियर को आगे बढ़ा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.