Move to Jagran APP

झारखंड स्थापना दिवस जोड़

शहीद बिरसा मुंडा के विचारो को हम सभी को जानने कि •ारूरत है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 06:30 AM (IST)
झारखंड स्थापना दिवस जोड़
झारखंड स्थापना दिवस जोड़

जमशेदपुर : आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) जमशेदपुर कमेटी की ओर से भुइयाडीह गोलचक्कर स्थित वीर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण सामाजिक कार्यकर्ता अमित राय के हाथो किया गया। मौके पर पूर्वी सिंहभूम •ालिा अध्यक्ष रिकी बंशश्रीयार ने पुष्प अर्पण करते हुए अपनी बातों को रखते हुए कहा कि आज की मौजूदा स्थिति में शहीद बिरसा मुंडा के विचारो को हम सभी को जानने कि •ारूरत है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एआइडीएसओ झारखंड प्रदेश सचिव समर महतो, पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पतित पावन कुइला, आल इंडिया महिला संगठन से शीला कुमारी, पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव युधिष्ठिर कुमार, अजय राय, अमित शाव, खुशबू कुमारी, सोनी सेनगुप्ता सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

loksabha election banner

----------------

अभाविप ने जलाए 145 दीए : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जमशेदपुर महानगर के द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा की 145वी जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित संगठन के कोल्हान विभाग कार्यालय समीप वीर सावरकर चौक पर भगवान बिरसा मुंडाकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा 145 दीए जलाकर दीपोत्सव एवं संगोष्ठी किया गया। इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेंदु , विश्वविद्यालय संयोजक वीरेंद्र कुमार, प्रांत सोशल मीडिया सह प्रमुख अखिल सिंह , पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सागर ओझा, हिमांशु दुबे, अभिषेक ओझा ,अभिषेक तिवारी, शुभम सिंह, अभय कुमार, महेश बेरा नितेश कुमार पाठक, रणवीर मौर्य, अशोक यादव ,राहुल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर, ओबीसी रेलवे कार्यालय में रविवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सागर प्रसाद, रामसुधार, आरपी सिंह, विजेंद्र यादव, जगत, अरुण कुमार, एके ठाकुर, वाईके राम, एके पासवान, जयराम सिंह, लालबाबू, सुभाष यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.