विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में मां की हत्या कर तीन दिन तक शव के साथ घर में रहा बेटा, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:02 PM (IST)

घाटशिला में एक बेटे ने अपनी मां की बांस से पीटकर हत्या कर दी और तीन दिनों तक शव के ...और पढ़ें

तीन दिन तक शव के साथ घर में रहा बेटा

तीन दिन तक शव के साथ घर में रहा बेटा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, घाटशिला। थाना क्षेत्र के काशिदा न्यू कॉलोनी (रोड नंबर-4) में बेटे द्वारा मां की बांस से पीटकर हत्या करने और तीन दिनों तक शव के साथ घर में रहने का सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है। 

घटना का खुलासा सोमवार रात करीब 11 बजे तब हुआ जब घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतका की बेटी को दी। सूचना पाकर घाटशिला थाना की सब-इंस्पेक्टर (एसआई) मंजूश्री कुंकल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। 

शव मुंह के बल पड़ा मिला

पुलिस जब कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई तो 56 वर्षीय उमा गोस्वामी का शव मुंह के बल पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शंकर टुडू ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद शव को अस्पताल के शवगृह (मॉर्चरी) में सुरक्षित रखवाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों में शोक, जमशेदपुर में होगा अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और रिश्तेदार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मृतका के पति का पूर्व में ही निधन हो चुका है। मृतका की दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों दामाद पटना निवासी प्रेम कुमार और नरसिंहगढ़ (धालभूमगढ़) निवासी राहुल सिंह अस्पताल पहुंचे। 

दोनों दामाद पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर ले गए। परिजनों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार जमशेदपुर (टाटा) में ही किया जाएगा।

आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में, दुमका में रहता है दूसरा बेटा

मृतका के दो बेटे हैं। एक बेटा दुमका में रहता है, जबकि दूसरा बेटा गोवर्धन गोस्वामी अपनी मां के साथ इसी घर में रहता था। आरोपी गोवर्धन ने ही विवाद के बाद अपनी मां की हत्या कर दी थी और तीन दिनों तक शव के साथ घर में बंद रहा। 

घाटशिला थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को सोमवार रात ही हिरासत में ले लिया था और थाने में रखकर उससे पूछताछ कर रही है। मामले में एसआई मंजूश्री कुंकल ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा समेत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के ऑफिस की ली तलाशी