Move to Jagran APP

जमशेदपुर में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्‍यक्ष को मारी गोली, बेअंत सिंह की हत्‍याकांड के आरोपी रहे हैंं बिल्‍ला

मुख्‍यमंत्री की जमशेदपुर में मौजूदगी और अयोध्‍या मामले को लेकर अलर्ट के बाद भी बेखौफ अपराधियों ने झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्‍यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्‍ला को गोली मार दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 07:20 PM (IST)
जमशेदपुर में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्‍यक्ष को मारी गोली, बेअंत सिंह की हत्‍याकांड के आरोपी रहे हैंं बिल्‍ला
जमशेदपुर में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्‍यक्ष को मारी गोली, बेअंत सिंह की हत्‍याकांड के आरोपी रहे हैंं बिल्‍ला

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष व झारखंड विकास मोर्चा के नेता गुरचरण सिंह बिल्ला (45 वर्ष) को शनिवार की सुबह तड़के लगभग 4.20 बजे सीतारामडेरा थाने से कुछ दूरी पर ही गोली मार दी गई। उन्हें तब गोली मारी गई जब वो अपने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा लाइंस स्थित घर से सीतारामडेरा गुरुद्वारा मत्था टेकने जा रहे थे।

loksabha election banner

गुरचरण सिंह बिल्ला जैसे ही सीतारामडेरा थाने के आगे काशीडीह हरिजन स्कूल के सामने पहुंचे तीन बाइक पर आए छह बदमाशों ने उन पर गोली बारी कर दी। तीन राउंड गोली चली गई। गुरचरण सिंह घटनास्थल से भाग कर बस्ती में घुस गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। गुरचरण सिंह को बिष्टुपुर के टाटा मेन हास्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। यहां ए2 बिल्डिंग के एचडीयू में उनका इलाज चल रहा है। 

गुरचरण सिंह बिल्ला रोज मार्निंग वाक के लिए निकलते थे। वो सीतारामडेरा गुरुद्वारा पहुुंच कर यहां मत्था टेकते थे। रोज की तरह वो शनिवार की सुबह तकरीबन चार बजे घर से निकले और सीतारामडेरा गुरुद्वारा की तरफ पैदल चल पड़े। बताते हैं कि वो सीतारामडेरा थाने से जैसे ही थोड़ा सा आगे हरिजन स्कूल के सामने पहुंचे तभी तीन बाइक पर छह बदमशों ने वहां पहुंच कर गुरचरण सिंह बिल्ला को घेर लिया। बदमशों ने बिल्ला को गाली देनी शुरू कर दी।
एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर गुरचरण सिंह पर तान दिया और गोली चलानी चाही। लेकिन, इत्तेफाक से गुरचरण सिंह की किस्मत अच्छी थी कि गोली चलने से पहले ही उसके हाथ से पिस्टल गिर गई। इस बीच गुरचरण सिंह को मौका मिल गया और वो बस्ती की तरफ भागे। तभी पीछे से दो बदमाशों ने अपनी पिस्टल से गोली चला दी। दो गोली गुरचरण सिंह की पीठ में और एक गोली उनके सिर के पीछे के हिस्से में लगी। गोली चलाने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल गुरचरण सिंह बिल्ला को टीएमएच पहुंचाया गया। सूचना पाकर एसएसपी अनूप बिरथरे, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों अधिकारी टीएमएच भी गए और गुरचरण सिंह की हालत देखी। 
मुखे, बल्ली व अंब समेत नौ पर एफआइआर 
घटना में पुलिस ने गुरचरण सिंह बिल्ला की पत्नी गुरप्रीत कौर के आवेदन पर छह अज्ञात हमलावरों समेत सीजीपीसी के प्रधान उलीडीह के मुंशी मोहल्ला निवासी गुरमुख सिंह मुक्खे, बिष्टुपुर के रामदास भट्टा निवासी बलविंदर सिंह बल्ली और सिदगोड़ा इलाके के रहने वाले अमरजीत सिंह अंबे को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।  

टीएमएच में हालचाल जानने पहुंचे झाविमो नेता अभय सिंह। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.