विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में डबल इंजन सरकार की जरूरत: रेल मंत्री बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में 16 गुना बढ़ा झारखंड का रेल बजट

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:11 AM (IST)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाटानगर से जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने झारखंड में ...और पढ़ें

दिल्ली से आनलाइन जुड़े रेलमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता को यदि किसी बात को लेकर शंका है तो वे पश्चिम बंगाल घूमकर आ जाएं।

दिल्ली से आनलाइन जुड़े रेलमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता को यदि किसी बात को लेकर शंका है तो वे पश्चिम बंगाल घूमकर आ जाएं।

HighLights

  1. टाटानगर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ हुआ।

  2. झारखंड के रेल बजट में 16 गुना की वृद्धि दर्ज।

  3. विकास हेतु डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की।

जासं, जमशेदपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाटानगर से जयपुर (खातीपुरा) के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ किया। 

 
दिल्ली से जुड़े रेल मंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए झारखंडवासियों से विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही झारखंड का सही विकास और न्याय कर सकती है।
 
रेल मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में झारखंड को रेल बजट में मात्र 450 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कमान संभालने के बाद इसे बढ़ाकर 16 गुना कर दिया गया है। 
 
बीते वित्तीय वर्ष में राज्य के लिए 7,500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए और 75 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हुआ। 
 
अमृत भारत योजना के तहत टाटानगर, लोहरदगा, रामगढ़ कैंट और गोविंदपुर समेत 57 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। हमारा संकल्प छोटे-छोटे स्टेशनों को भी बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने का है।
 
खातीपुरा में नए रेल टर्मिनल के बनने से टाटानगर के यात्रियों और मारवाड़ी समाज को खाटू श्याम तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिल गई है, जिसका लोग भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
 
इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सांसद विद्युत बरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया मौजूूद रहे।