Move to Jagran APP

Jharkhand Politics : टाटा समूह की कंपनियों के गेट पर हुड़का जाम, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता

Jharkhand Polittics टाटा कमिंस का मुख्यालय मुंबई ले जाने तथा नौकरी में 75 फीसद आरक्षण को लेकर झामुमो टाटा समूह की कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पार्टी टाटा स्टील टाटा कमिंस व टाटा मोटर्स गेट पर हुड़का जाम की हुई है...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 10:31 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 10:31 AM (IST)
Jharkhand Politics : टाटा समूह की कंपनियों के गेट पर हुड़का जाम, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता
Jharkhand Polittics : टाटा स्टील, टाटा मोटर्स व कमिंस का गेट हो रहा हुड़का जाम

जमशेदपुर, जासं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक व कार्यकर्ता बुधवार को टाटा समूह की तीन कंपनी टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस कंपनी का गेट जाम कर रहे हैं यह जाम सुबह 10 से रात 12 बजे तक रहेगा। इसके लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। इसमें झामुमो के चार विधायक, पूर्व सांसद समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

loksabha election banner

प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क

वहीं प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए कंपनी गेट और इससे सटे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर चुकी है। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के पुलिस बल भी जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे। कंपनी प्रबंधन भी सुरक्षा को लेकर परेशान है। जिस क्षेत्र में कंपनी के गेट पर धरना-प्रदर्शन होगा, वहां के थानेदारों को विशेष रूप से सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर मंगलवार को देर रात वरीय पुलिस अधिकारियों ने थानेदारों के साथ बैठक भी की।

कार्यकर्ताओं के लिए खाने की भी व्यवस्था

धरना प्रदर्शन में शामिल लोगो के लिए दोपहर में भोजन के लिए खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी। 20 हजार लोगों के लिए खिचड़ी बनाये जाने की जानकारी कार्यकर्ता दे रहे हैं।

ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता

टाटा मोटर्स गेट पर भी जमा हुए कार्यकर्ता

प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता भी शामिल

खाना के लिए लाइन में लगी महिलाएं

ये विधायक-नेता कर रहे प्रदर्शन का नेतृत्व

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने टाटा मोटर्स की तीनों कंपनियों पर गेट जाम व धरना-प्रदर्शन के लिए अलग-अलग विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। टाटा कमिंस के मुख्यालय को जमशेदपुर लाने और कंपनियों में सरकार के स्थानीय नीति के तहत 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार देने की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा कदमा के उलियान में आयोजित कोल्हान के झामुमो विधायकों व कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों की जिला कमेटी की बैठक में गुरुवार को लिया गया था। विधायकों में मंगल कालिंदी, दीपक बिरुवा, सुखराम उरांव, संजीव सरदार, समीर महंती, कृष्णा उर्फ दशरथ गागराई, निरल पूर्ति, सविता महतो, रामदास सोरेन बैठक में शामिल हुए थे।

भाजपा ने कहा, झामुमो नेता कर रहे ड्रामा

भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने झामुमो द्वारा प्रस्तावित टाटा कंपनी गेट जाम और सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा टिस्को के खिलाफ बयानबाज़ी को विशुद्ध ड्रामेबाजी करार दिया है। मोदी ने कहा कि यह शायद झारखंड के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल अपने प्रदेश की सबसे बड़ी कंपनी के खिलाफ आधिकारिक रूप से आंदोलन कर रहा है। यह हास्यास्पद स्थिति है।

एक तरफ बिजनेस मीट, दूसरी तरफ कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि एक ओर हेमंत सोरेन दिल्ली जाकर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बिजनेस मीट कर रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी देश की नामचीन कंपनी के खिलाफ गेट जाम कर रही है। इससे बड़ा विरोधाभास क्या होगा।

उन्होंने कहा कि उद्योगों का पलायन तो व्यवस्था में खामी का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री को व्यवस्था में सुधार और गुड गवर्नेंस की और ध्यान देना चाहिए, ना कि कंपनी गेट जाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर सरकार के घटक दल कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कंपनी के खिलाफ जमकर बयानबाज़ी कर रहे हैं। यह बयानबाज़ी झारखंड की भोली भाली जनता के गले नहीं उतर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.