Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Election 2022 : घाटशिला प्रमुख मुखिया व पंसस दोनों सीट पर चुनाव हारी, जिला परिषद संख्या 15 से सुभाष सिंह और 21 से जीतें शिवनाथ मार्डी

Jharkhand Panchayat Election 2022 latest Updates सभी प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन किसी एक के ही सिर पर जीत का सेहरा सजेगा। घाटशिला प्रखंड के जिला परिषद संख्या 15 से सुभाष सिंह जीतें है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 11:25 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 03:43 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Election 2022 : घाटशिला प्रमुख मुखिया व पंसस दोनों सीट पर चुनाव हारी, जिला परिषद संख्या 15 से सुभाष सिंह और 21 से जीतें शिवनाथ मार्डी
Jharkhand Panchayat Election 2022 : जिप संख्या 15 से पार्षद पद पर विजयी होने पर हर्षित मुद्रा में सुभाष सिंह।

घाटशिला।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना के दूसरे दिन घाटशिला प्रखंड के जिला संख्या(अंश) 15 का परिणाम  आ गया। जिला परिषद संख्या 15(गालुडीह) के अंतर्गत सात पंचायत के जिला पार्षद सुभाष सिंह विजयी हुए। जिला पार्षद सुभाष सिंह को 8,873 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बड़ा दुर्गा चरण मुर्मू को 6,282 मत मिला, सुभाष सिंह 2591 मत से जीत कर पार्षद बनें।

loksabha election banner

बेनाशोल पंचायत से मुखिया शुक्रमणि हेम्ब्रम ने जीत का लगाया हैट्रिक

मुसाबनी-पंचायत चुनाव में मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शुक्रमणि हेम्ब्रम ने 1192 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पायल सुंडी को 278 मतों से पराजित किया।पायल सुंडी को कुल 914 वोट प्राप्त हुआ।शीला हांसदा को मात्र 162 वोट प्राप्त हुआ। मुखिया शुक्रमणि हेम्ब्रम बेनाशोल पंचायत से तीसरी बार मुखिया चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाने में सफल रही।

घाटशिला प्रखंड की प्रमुख दोनों सीट पर हारी चुनाव

घाटशिला प्रखंड की प्रमुख हीरामनी मुर्मू ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पश्चिमी मउभण्डार पंचायत से मुखिया व पंसस के दोनों पदों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन दोनों ही सीट पर चुनाव हार गई है। मुखिया पद पर कल्पना सोरेन निर्वाचित हुई व पंसस पद पर कृष्णा सोरेन निर्वाचित हुए हैं।

जिला परिषद अंश 17 के पहले पंचायत का बूथ खुला, इसमें ओमप्रकाश

घाटशिला के पश्चिमी मउभण्डार पंचायत के मतगणना पूर्ण हो गया है। इसमें ओमप्रकाश सिंह को 200 मत मिले। कर्ण सिंह को 89 व तापस चटर्जी को 57 मत मिले है। ओम प्रकाश सिंह 200 मत लाकर फिलहाल पहले राउंड में आगे चल रहे है। जिप अंश में 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। सभी के भाग्य का फैसला आज होगा। प्रत्याशी व उनके समर्थकों में मतगणना के रिजल्ट को लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा है। संभवत देर रात तक परिणाम या जीत का रुझान सपष्ट होने लगेगा।

जिला परिषद संख्या 21 से शिवनाथ मार्डी ने जीत दर्ज की, निवर्तमान जिप सदस्य बेलवती मुर्मू को हराया

मेड़िया पंचायत की मुखिया बनी बासो हांसदा

मुसाबनी प्रखंड के मेड़िया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी बासो हांसदा ने 1016 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पार्वती हांसदा को 406 मतों से पराजित किया। पार्वती हांसदा को कुल 610 वोट प्राप्त हुए।मुखिया बासो हांसदा को निर्वाची पदाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया । मेड़िया पंचायत से 6 प्रत्याशी मैदान में थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.