Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Election 2022 : बहरागोड़ा विस के जिप की पांच सीट पर जीते भाजपा समर्थित प्रत्याशी, फिर से कैसे खिल गया यहां कमल जानें

Jharkhand Panchayat Election 2022 latest Updates बहरागोड़ा प्रखंड के छह पंचायत के मुखिया भाजपा चाकुलिया प्रखंड में पांच पंचायत के मुखिया झामुमो समर्थित निर्वाचित हुए। घाटशिला व बहरागोड़ा विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों का फैसला हो चुका है।

By Sanam SinghEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 10:41 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Election 2022 : बहरागोड़ा विस के जिप की पांच सीट पर जीते भाजपा समर्थित प्रत्याशी, फिर से कैसे खिल गया यहां कमल जानें
Jharkhand Panchayat Election 2022 : कुमारडूबी पंचायत के मुखिया बनी माधुरी सिंह।

वेंकटेश्वर राव, जमशदेपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल में पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। दूसरे चरण में बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़ के पंचायत प्रतिनिधियों का फैसला हुआ तो पहले चरण में घाटशिला, मुसाबनी व डुमरिया प्रखंड के पंचायत प्रतनिधियों का फैसला हुआ। इसमें डुमरिया प्रखंड पोटका विधानसभा में आता है। कुल मिलाकर यह देखा जाए तो घाटशिला व बहरागोड़ा विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों का फैसला हो चुका है। विधानसभा वार राजनीतिक परिदृश्य की बात करें तो दूसरे चरण की मतगणना में बहरागोड़ा विधानसभा में जिला परिषद के सभी पांच सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इसमें चाकुलिया प्रखंड की दो तथा बहरागोड़ा प्रखंड की तीन जिला परिषद सीट शामिल है।

loksabha election banner

मुखिया पद में भी भाजपा ने गाड़ा झंडा

वहीं मुखिया की बात करें तो बहरागोड़ा प्रखंड के छह पंचायत चिंगड़ा, पाथरी, मौदा, मानुषमुड़िया, रजलाबांध, खंडामौदा में सीधे तौर भाजपा समर्थिक प्रत्याशी विजई रहे। इस प्रखंड में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों का चेहरा सामने नहीं आ पाया। निर्दलीय प्रत्याशी 20 पंचायत के मुखिया बने। ये ऐसे मुखिया है जो भाजपा व झामुमो दोनों के संपर्क में रहते हैं। वहीं चाकुलिया प्रखंड की बात करें तो कुल 19 पंचायत में झामुमो के पांच, भाजपा के दो समर्थित प्रत्याशियों ने मुखिया पद विजय प्राप्त की। झामुमो समर्थित प्रत्याशी के रूप में चाकुलिया में जहां बड़ामारा, लोधाशोली, बेंद, कालियाम, सिमदी पंचायत तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में सोनाहातु, बिरदोह पंचायत पर मुखिया बनें। इस प्रखंड में 11 मुखिया निर्दलीय रहे।

वहीं दूसरे चरण में घाटशिला विधानसभा के धालभूमगढ़ प्रखंड की भी मतगणना हुई। धालभूमगढ़ प्रखंड के कुल 11 पंचायत में भाजपा के एक, झामुमो के एक, कांग्रेस के दो, आजसू समर्थित दो प्रत्याशी मुखिया बनें। इस प्रखंड के चार मुखिया निर्दलीय चेहरा रहे। इस प्रखंड में मौदाशोली में भाजपा, जुगीशोल में झामुमो, कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ एवं पावड़ा नरसिंहगढ़ में कांग्रेस, चुकरीपाड़ा एवं मोहुलीशोल में आजसू समर्थित मुखिया विजेता बने।

दूसरे चरण के ये है जिला परिषद के विजेता प्रत्याशी

धालभूमगढ़ प्रखंड : हेमंत मुंडा, चाकुलिया प्रखंड : धरित्री महतो, रायदे हांसदा, बहरागोड़ा प्रखंड : भूपति नायक, सुप्रिया सीट, फुलमनी मुर्मू।

घाटशिला अनुमंडल : पंचायत चुनाव मुखिया का आंकड़ा

प्रखंड का नाम - कुल पंचायत - झामुमो- भाजपा - निर्दलीय - अन्य

डुमरिया - 10 - 08 - 00 - 02 - 00

घाटशिला - 22 - 06 - 06 - 10 - 00

मुसाबनी - 19 - 04 - 02 - 13 - 00

गुड़ाबांधा - 08 - 02 - 02 - 04 - 00

धालभूमगढ़ - 11 - 01 - 01 - 05 - 04

चाकुलिया - 19 - 05 - 02 - 11 - 00

बहरागोड़ा - 26 - 00 - 06 - 20 - 00

घाटशिला अनमुंडल : जिला परिषद का आंकडा

प्रखंड का नाम - कुल पद - झामुमो- भाजपा - निर्दलीय

धालभूमगढ़ - 01 - 00 - 00 - 01

चाकुलिया - 02 - 00 - 02 - 00

बहरागोड़ा - 03 - 00 - 03 - 00

घाटशिला - 03 - 00 - 01 - 02

मुसाबनी - 02 - 01 - 00 - 01

डुमरिया - 01 - 00 - 01 - 00

गुड़ाबांधा - 01 - 00 - 00 - 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.