Jharkhand Panchayat Chunav 2022: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जमकर हुई वोटिंग, सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है जहां सुबह से ही बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Jharkhand Panchayat Chunav 2022। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। खरसावां में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर +2 राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां बूथ संख्या 5 और 6 पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। जहां, सुबह से ही बूथों पर लोगों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां बूथ संख्या 5 पर वोट देते मतदाता
लावा बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लगी लंबी कतार
पश्चिमी सिंहभूम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे चरण के तहत संलग्न प्रखंडों में बूथों पर वोटिंग जारी। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में मतदान जारी। जिला में चाईबासा, खूँटपानी, तांतनगर, मंझारी और झींकपानी में मतदान चल रहा है।
तृतीय चरण मतदान प्रतिशत
पूर्वाह्न 09:00 बजे तक
चाईबासा- 8%
खुंटपानी- 16.22%
झींकपानी- 21%
तांतनगर- 16%
मंझारी- 8%
जिला का औसत- 13.84%
खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय बूथ संख्या 5 में मतदान कर वापस लौटी 95 वर्षीय महिला मतदाता कुंतीवाला देवी
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के तीसरे चरण का मतदान पोटका, पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में शांतिपूर्ण वातावरण में चल रहा है। मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है।
वोट करने पहुंचे दिव्यांग वोटर्स
वोट करने जाती बुजुर्ग दिव्यांग महिला
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्राथमिक मध्य विद्यालय खीलारीसही बूथ संख्या 108 में मतदान किया।
प्रखंडवार मतदान प्रतिशत 01:00 बजे तक
सरायकेला - 69.22%
खरसावां - 64.94 %
कुचाई - 60.59%
राजनगर - 65.70%
गम्हरिया - 62.00%
कुल वोटिंग फईसदी 64.49%