Jharkhand Panchayat Chunav 2022: चाईबासा में सुबह से ही बूथों के बाहर लोगों की लंबी कतार
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Live Update चाईबासा में अंतिम चरण के मतदान में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने के लिए लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।
चाईबासा, जासं। पश्रिम सिंहभूम जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी व मझगांव में शुरु हुआ। चारों प्रखंड के 583 मतदान केन्द्र में 2332 मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं। चौथे चरण में 690 पद के लिए 871 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें वार्ड सदस्य के 583 पद के लिए 374 प्रत्याशी, मुखिया के 48 पद के लिए 330 प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य के 53 पद के लिए 137 व जिला परिषद सदस्य के 6 पद के लिए 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं।
चारों प्रखंड में पद और प्रत्याशी एक नजर में
प्रखंड वार्ड सदस्य मुखिया पंसस जिप सदस्य
पद प्रत्याशी पद प्रत्याशी पद प्रत्याशी पद प्रत्याशी
हाटगम्हरिया 131 91 11 75 11 24 1 5
जगन्नाथपुर 195 132 16 125 16 54 2 16
कुमारडुंगी 111 55 9 64 11 29 1 3
मझगांव 146 96 12 66 15 30 2 6
चारों प्रखंड में मतदान केन्द्र व वोटर की संख्या
प्रखंड केन्द्र पुरुष महिला कुल
हाटगम्हरिया 131 22809 24116 46926
जगन्नाथपुर 195 35579 36858 72437
कुमारडुंगी 111 20109 21786 41895
मझगांव 146 24490 25801 50291
चौथे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह से ही चाईबासा के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर जारी है। इस चरण में 195 केंद्रों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ है। लोगों में इस बार वोटिंग को लेकर भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
मतदान केंद्र जगन्नाथपुर पंचायत भवन में अपना मत डालते दैनिक जागरण के जगन्नाथपुर प्रतिनिधि
कुमारडुंगी प्रखंड के छोटारायकमन गांव में मतदान के लिए दिखा उत्सव जैसा माहौल। सुबह से उमड़ी भीड़।
जगन्नाथपुर में महिलाऐं वोट के लिए लगी लाईन
गम्हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय सिणधरी गौरी मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
छोटारायकमन में मतदान के लिए पहुंची 95 वर्ष की आसाई कुई
चतुर्थ चरण मतदान प्रतिशत
- पूर्वाह्न 09:00 बजे तक
- कुमारडुंगी- 11%
- हाटगम्हरीया- 22.48%
- जगन्नाथपुर- 6.09%
- मझगांव- 14.94%
- जिला का औसत- 13.63%
मजगांव प्रखंड के धोबाधोबिन पंचायत के आंगनवाड़ी कुदहतु मतदान केंद्र में एक मतदाता ने बैलट बॉक्स पर पानी डाल दिया।
वोट देने को लेकर किसी बात पर नाराज व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया जिससे पुलिस कर्मियों के द्वारा पकड़ लिया गया है
घटना दोपहर 2:00 बज के 20 मिनट के करीब हुआ है
मतदान केंद्र में 60% से अधिक मतदान हो चुका था दो चार लोग ही बचे थे उसके बाद ही यह घटना को अंजाम दिया गया
प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन मतदान केंद्र पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं
बैलट बॉक्स पर पानी डालने की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जिला निर्वाचन विभाग को दे दी गई है
मतदान केंद्र 117 में 366 मतदाता है जिसमें महिला 181 पुरुष 185
बैलट बॉक्स में पानी डालने वाले व्यक्ति का नाम नंदलाल तिरिया बताया जा रहा है