Jharkhand Lockdown : दोपहर एक बजे तक खरीद सकते जरूरी सामान, जानिए ताजा हाल
प्रशासन ने जो व्यवस्था की है उसके तहत आप आज से दोपहर एक बजे तक ही राशन-सब्जी खरीद सकते हैं। बैंक भी दो बजे तक ही खुलेंगे। यानी आप इस अवधि में बैंक के काम निपटा सकते हैं।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 08:41 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 08:41 AM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Lockdown वैश्विक संकट बनकर सामने आए कोरोना वायरस से निपटने के लिए 21 अप्रैल तक पूरे देश को लॉक डाउन करक दिया गया है। ऐसे में जरूरी है कि आप लॉक डाउन का पालन करें। प्रशासन ने जो व्यवस्था की है उसके तहत आप आज से दोपहर एक बजे तक ही राशन-सब्जी खरीद सकते हैं। बैंक भी दो बजे तक ही खुलेंगे। यानी आप इस अवधि में बैंक के काम निपटा सकते हैं।
ये भी जानें
- जन वितरण प्रणाली की दुकानों में एक मीटर की दूरी पर लाइन लगानी होगी।
- आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर में 23 जगहों पर जन सुविधा केंद्र खोले गए हैं।
- धालभूम के अनुमंडल अधिकारी ने कहा है कि परसुडीह मंडी में अनाज की कोई कमी नहीं है।
- उपायुक्त का निर्देश- अफवाह फैलाने वालों को प्रोत्साहित नहीं करें।
- जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ प्रखंड वार नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
- सभी बिजली कर्मचारियों का 31 तक छुट्टी रद कर दी गई है। वाट्सएप पर जनता की शिकायतें बिजली विभाग निपटाएगा।
- लॉकडाउन के दौरान असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों-मजदूरों को भोजन उपलब्ध के लिए 26 मार्च से मुख्यमंत्री कैंटीन योजना शुरू होगी ।
भ्रम फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
एसएसपी अनूप बिरथरे ने पूर्वी सिहभूम जिले के आम लोगों से अपील की है कि वे लॉकडाउन का पालन करें। उल्लघंन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। धारा 144 लागू है, इसका मतलब एक जगह पर पांच लोग खड़े नहीं रह सकते। जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी तरह की दुकानें, फैक्टरी, मॉल बंद किए जाने का आदेश है। अनावश्यक रुप से घर से बाहर नहीं निकलें। अगर आवश्यक कार्य से निकलते हैं तो अकेले ही निकलें। कोई परेशानी हो तो 104 और 100 पर फोन कर जानकारी दें। कोरोना वायरस को लेकर अनावश्यक भ्रम नहीं फैलाएं। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार और जिला प्रशासन के आदेश का अनुपालन करें। खुद भी सुरक्षित और दूसरे को भी सुरक्षित रहने दे। राष्ट्र धर्म का पालन करे। सोशल दूरी बना कर रखें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें