जुबिली पार्क पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया बयान, भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा-सरकार इतनी लाचार क्यों
Jubilee Park Tata झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान आया है कि सरकार पार्क खुलवाने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने जिस प्रकार बयान दिया है वह झारखंड सरकार की दुर्बलता और कमजोरी को दर्शाता है।
जमशेदपुर, जासं। जुबिली पार्क के मुद्दे पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान आया है कि सरकार पार्क खुलवाने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने जिस प्रकार बयान दिया है, वह झारखंड सरकार की दुर्बलता और कमजोरी को दर्शाता है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि मैं मंत्री से पूछना चाहता हूं कि आप इस झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक भी हैं। आपके विधानसभा क्षेत्र में आज दो वर्ष से जुबिली पार्क का गेट बंद है। क्या आपने कभी भी अधिकृत बयान दिया है कि आखिर किन कारणों से जमशेदपुर का हृदय स्थल जुबिली पार्क बंद है।
क्या जिला प्रशासन के आदेश से बंद है पार्क
यह कितने शर्म की बात है कि राज्य का मंत्री, जो अपने क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व भी करता है, वह लाचार स्थिति में खड़ा है। मंत्री के बयान ने यह साबित कर दिया है कि दाल में कुछ काला है। अगर जमशेदपुर की जनता जमशेदपुर के कुछ लोग अगर यह मामला जमशेदपुर का नहीं उठाते तो शायद मंत्री का यह बयान भी नहीं आता।क्या यह हो संभव है कि क्षेत्र के प्रतिनिधि को बिना बताए सड़क बंद कर दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री बताएं कब खुलेगा पार्क
अभय सिंह ने कहा कि मंत्री स्पष्ट बयान दें कि पार्क कब खुलेगा। लोगों ने जुलूस निकाला लोगों ने प्रदर्शन किया लोगों ने सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगा, लेकिन जनप्रतिनिधि का क्या कर्तव्य होता है, यह आपने बताने का प्रयास नहीं किया। इसलिए आज हम आपसे यह पूछना चाहते हैं अगर आपकी बात कोई नहीं सुनता है तो ऐसे मंत्री पद का तिरस्कार करें और जनता के बीच आकर जुबिली पार्क के हल के लिए लड़ाई लड़ें। हक के लिए लड़ाई लड़ें।
नागरिक सुरक्षा मंच हो या जमशेदपुर के नागरिक इस मामले में पीछे बिल्कुल नहीं हटेंगे। सड़क से लेकर उच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ेंगे
न्याय देने वाले ही गुहार लगा रहे
अभय सिंह ने कहा कि जब न्याय देने वाले ही गुहार लगाने लगें तो इससे बड़ा अन्याय करता होगा। अभय ने कहा कि अब जनता इनसे क्या उम्मीद करेगी, यह बताने की जरूरत नहीं है।