Move to Jagran APP

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षा समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने दी खास सलाह, जानिए

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षा समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने विद्यार्थियों को खास सलाह दी। कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ अधिक से अधिक ही अंक हासिल करना नहीं है बल्कि सही मायने में राष्ट्र हित में काम आना व देश के लिए बेहतर नागरिक बनना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:05 PM (IST)
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षा समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने दी खास सलाह, जानिए
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी जमशेदपुर का दीक्षा समारोह ।

जमशेदपुर, जासं। सोमवार को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी जमशेदपुर का पहला दीक्षा समारोह वर्चुअल मोड में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेश बैस उपस्थित थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए वर्चुअल मोड में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें यूनिवर्सिटी के कुल 390 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें बी.बी.ए (2018 -21), बी.सी.ए. (2018 -21), एम.बी.ए, एम.सी.ए के (2018 -20) और (2019 -21), बी.एड के (2018-20) और (2019 -21) के छात्र-छात्राएं शामिल थे।

loksabha election banner

समारोह में 11 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक जबकि 8 विद्यार्थियों को रजत पदक दिया गया। इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में पठन-पाठन में तेजी से बदलाव हुआ है। उन्होंने इनोवेटिव टीचिंग व लर्निंग पर बल दिया। साथ ही कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ अधिक से अधिक ही अंक हासिल करना नहीं है, बल्कि सही मायने में राष्ट्र हित में काम आना व देश के लिए बेहतर नागरिक बनना है। इस दौरान कुलाधिपति एमएम सिंह ने यूनिवर्सिटी की स्थापना काल से लेकर अब तक के सफर के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के बल पर आज विश्वविद्यालय ना सिर्फ झारखंड बल्कि अन्य राज्यों के बच्चों को भी अपनी अोर आकर्षित कर रहा है। उन्होंने आने वाले दिनों में अपने विजन की जानकारी भी दी। इस दौरान विवि के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति डा. गौरांग चरण नंदा, प्रति कुलपति डा. आचार्य ऋषि रंजन और कुल सचिव नागेंद्र कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

इन छात्रों को मिला स्वर्ण पदक

  • सय्यद शहेदा (एम.बी.ए - 2018 -20)
  • ख़ुशी सिंह (एम.बी.ए - 2019 -21)
  • तसमिआ रोशन (एम.एस.सी - 2018 -20)
  • नुसरत फ़ातिमा (एम.एस.सी - 2018 -20)
  • जसलीन कौर (एम.एस.सी - 2019 -21 )
  • इशानी भट्टाचार्य (एम.एस.सी - 2019 -21 )
  • अमन कुमार (बी.एड - 2019 -21 )
  • ऋतू कुमारी सिंह (बी.बी.ए -2018 -21)
  • ऋचीका काबरा (बी.सी.ए. -2018 -21)
  • चन्दन कुमार दास (बी.एच.एम -2018 -21)
  • पूजा कुमारी (बी.एससी -2018 -21

इन छात्रों को मिला रजत पदक

  • सुप्रिया परमार (एम.बी.ए - 2018 -20)
  • सोहा मुरारका (एम.बी.ए - 2019 -21)
  • पूजा रानी महतो (एम.एस.सी - 2018 -20)
  • अरुणा बा (एम.एस.सी - 2018 -20)
  • उज़्मा फ़ातिमा (बी.एड - 2019 -21 )
  • सबा आफरीन (बी.बी.ए -2018 -21)
  • कुंदन कुमार (बी.सी.ए. -2018 -21)
  • दीपेश झा (बी.एच.एम -2018 -21)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.