Move to Jagran APP

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा बोले - भाजपा के खिलाफ एकजुट हो झारखंड नामधारी पार्टियां

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा के खिलाफ झारखंड नामधारी दलों और झारखंडी ताकतों को एक होने की आवश्यकता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 10:37 AM (IST)
पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा बोले - भाजपा के खिलाफ एकजुट हो झारखंड नामधारी पार्टियां
पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा बोले - भाजपा के खिलाफ एकजुट हो झारखंड नामधारी पार्टियां

जमशेदपुर, जासं। अलग झारखंड के लिए और तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के उनकी लाश पर झारखंड बनने के बयान के खिलाफ विधानसभा से इस्तीफा देने वाले सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि वे झारखंड के हित में सर्वस्व त्याग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा के खिलाफ झारखंड नामधारी दलों और झारखंडी ताकतों को एक होने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

मीडिया से मुखातिब बेसरा ने झारखंड स्वायत्त परिषद के विरोध में और झारखंड अलग राज्य के निर्माण की मांग पर उन्होंने 12अगस्त 1991 बिहार विधानसभा से त्याग पत्र दिया था। त्याग पत्र देने के 28वें वर्ष झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो बेसरा ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा झारखंडियों की मनोभावना, उनके हित व झारखंडी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और विकास के नाम पर झारखंडियों को समाप्त करने का षडयंत्र रच रही है। आदिवासियों के खिलाफ नीतियां बना रही है।

भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी बढ़ रही है, उद्योग बंद हो रहे है, लोगों का पलायन हो रहा है, उचित शिक्षा, चिकित्सा का अभाव है। उन्होंने कहा कि सारी समस्याओं का एकमात्र समाधान भाजपा सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकना है। प्रेस वार्ता को पार्टी के प्रधान महासचिव दिल बहादुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कीर्तिवास मंडल, सुनील प्रसाद, दिनेश कर्मकार, राजू बेसरा, संतोष करुआ, अनूप बेहेरा, रिषेंदू केशरी, नीरज गोप, सावना आदि उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.