Move to Jagran APP

महिला दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी रुकमणि देवी ने समाज की महिलाओं को दिया ये संदेश

Womens Day. महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की धर्मपत्नी रुकमणि देवी पहुंची और महिलाओं को संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह का आयोजन समाज को अच्छी सीख प्रदान करता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 05:06 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 06:21 PM (IST)
महिला दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी रुकमणि देवी ने समाज की महिलाओं को दिया ये संदेश
महिलाओं को परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए।

जमशेदपुर, जासं। Nita Ambani अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति द्वारा सोनारी स्थित सीपीएन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की धर्मपत्नी रुकमणि देवी पहुंची और महिलाओं को संदेश दिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह का आयोजन समाज को अच्छी सीख प्रदान करता है। इससे महिलाओं में एकजुटकता और जागरूकता आएगी। लेकिन महिलाओं को भी परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि कई बार देखा गया है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से महिलाओं में खून व हेमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है। इसलिए यदि महिला स्वस्थ रहेंगी तो वे भी रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। वहीं, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही महिला दिवस की शुरूआत अमेरिका से हुई हो लेकिन भारत में नारी को हर रूप में पूजा जाता है। हमारे देश में नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है। देश हो, समाज हो या परिवार हो, नारी का योगदान और उपस्थिति बेहद जरूरी है। एक महिला परिवार में कितनी सारी भूमिकाओं में रहती है। महिला दिवस पर सभी नारियों को मेरा प्रणाम है।

रक्तदान को लेकर उत्साह

इस रक्तदान शिविर में दोपहर एक बजे तक 35 यूनिट रक्त संग्रह हो चुका है। जबकि पिछले वर्ष 70 लोगों ने रक्तदान किया था। रक्तदान शिविर के सक्रिय संचालन में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, महासचिव शंकर लाल, महिला मंडल की अध्यक्ष ल्क्ष्मी साहू, महासचिव जया साहू, उपाध्यक्ष गीतांजलि साहू, सचिव कांता साहू, उमा देवी, सुनीता देवी, विद्या साहू, मोनिका सिंह सहित महिला मंडल की कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.