विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में स्वर्णरेखा नदी के तट पर मिला बम, इलाके में फैला दहशत का माहौल

Published: Wed, 15 Apr 2026 10:52 PM (GMT+05:30)

बहरागोड़ा के पानीपड़ा गांव में स्वर्णरेखा नदी किनारे एक संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बहरागोड़ा। प्रखंड क्षेत्र के पानीपड़ा गांव में स्वर्ण रेखा नदी किनारे एक बार फिर बम से भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। मंगलवार की शाम नदी किनारे एक संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग शाम के समय नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़ी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी जो बम जैसी प्रतीत हो रही थी। इसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

पानीपड़ा गांव में दो बम बरामद किया गया

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी पानीपड़ा गांव में दो बम बरामद किया गया था। उस समय विशेषज्ञों ने उसे अमेरिकी निर्मित बताया था। जिसका उपयोग कथित रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया जाता था। अब पुनः उसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने से ग्रामीणों के बीच भय और आशंकाएं और अधिक गहरा गई हैं।

पूर्व में बरामद बम को सेना के अधिकारियों तथा बम निरोधक दस्ता द्वारा सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया था। वहीं, ताजा घटना के संबंध में बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि एक और संदिग्ध बम मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। 

पूरे क्षेत्र की सघन जांच कराने की मांग

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पानीपड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का वातावरण व्याप्त है। लोग नदी किनारे जाने से परहेज कर रहे हैं। 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे क्षेत्र की सघन जांच कराने एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।