Move to Jagran APP

नक्सल पर नकेल को ओडिशा सीमा पर बनेंगे छह चेक पोस्ट

कोल्हान प्रमंडल में पड़ने वाले सीमावर्ती इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को झारखंड व ओडिशा पुलिस की संयुक्त बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:00 AM (IST)
नक्सल पर नकेल को ओडिशा सीमा पर बनेंगे छह चेक पोस्ट
नक्सल पर नकेल को ओडिशा सीमा पर बनेंगे छह चेक पोस्ट

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड-ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में चुनाव के दौरान खास निगरानी रखी जाएगी। कोल्हान प्रमंडल में पड़ने वाले सीमावर्ती इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को झारखंड व ओडिशा पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी अनूप बिरथरे के कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में हुई इस बैठक में झारखंड-ओडिशा सीमा के लगभग 60 किमी के दायरे में छह चेक पोस्ट बनाए जाने पर सहमति बनी। इसमें 24 घंटे जांच की जाएगी।

loksabha election banner

बैठक आसन्न लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बहाल रखने की रणनीति बनाने को हुई। इसमें तय हुआ कि बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा, डुमरिया और कोवाली थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिले के पुलिस अधिकारी भी थे।

--

चुनाव के दौरान लगातार चलेगा अभियान

एसएसपी अनूप बिरथरे ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान सीआरपीएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार चलेगा। जब ओडिशा में चुनाव होंगे तो झारखंड में और झारखंड में होने पर ओडिशा में अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के ओडिशा सीमा पर सक्रिय नक्सलियों और अपराधियों पर लगाम कसने की रणनीति बनी।

-

ओडिशा पुलिस को दी 15 अपराधियों की लिस्ट

बैठक के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के 15 वांटेड अपराधियों की सूची ओडिशा पुलिस के अधिकारियों को सौंपी गई इनमें अधिकांश अपराधी लूट, डकैती और हत्या मामले में वांछित हैं। तय हुआ कि सीमा पर बने चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले लोग, वाहनों और इसमें लदे समान की जांच होगी। गौरतलब हो कि पूर्वी सिंहभूम जिले से ओड़िशा के मयूरभंज, क्योंझर, ति¨रग, रायरंगपुर और झारपोखरिया, पश्चिम सिंहभूम से ओडिशा के राउरकेला इलाका सटता हैं।

--

बैठक में ये पुलिस अधिकारी हुए शामिल

बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी अनूप बिरथरे, ग्रामीण एसपी सुभाष कुमार जाट, मुसाबनी, घाटशिला डीएसपी, सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी चंदन सिन्हा, चाईबासा एसपी चंदन झा, ओडिशा मयूरभंज जिले के एएसपी एके पटनायक, क्योंझर के डीएसपी हर्ष पांडेय और राउरकेला के एएसपी लंबोदर बेहरा शामिल हुए।

----

दस्ते के साथ नक्सली आकाश सरायकेला में एक्टिव

जासं, जमशेदपुर : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश और उसके दस्ते में शामिल 17 नक्सलियों ने सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला और इससे सटे कुचाई में अपना नया ठिकाना बना लिया है। इस इलाके में दस्ते ने सक्रियता बढ़ा दी है। यहां नक्सली महाराज प्रमाणिक और उसके दस्ते का दबदबा है। पुलिस की उसके साथ कई बार मुठभेड़ भी हुई है। अब नक्सली आकाश और महाराज प्रमाणिक दस्ते के बीच नजदीकी बढ़ने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। आकाश दस्ते की सक्रियता पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह, पटमदा, बोड़ाम और बंगाल सीमा क्षेत्र में लंबे समय से रही है। लगातार मुठभेड़ होने के कारण आकाश ने दस्ते के साथ अपना ठिकाना बदल लिया है। एसएसपी अनूप बिरथरे के अनुसार आकाश दस्ते को पुलिस ने टारगेट कर रखा है। उसके पीछे पुलिस लगी हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.