Jharkhand Assembly Election 2019 : आज भी कोल्हान में दिग्गजों का जमघट, जानिए कब, कहां किसकी सभा
Jharkhand Assembly Election 2019. रविवार को राजनाथ सिंह जेपी नड्डा धर्मेंद्र प्रधान कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री उमंग सिंघार हेमंत सोरेन और रघुवर दास की सभाएं हैं।
जमशेदपुर, जेएनन। Jharkhand Assembly Election 2019 दिग्गजों के जमघट से कोल्हान में चुनावी तपिश बढ़ गई है। शनिवार को स्मृति ईरानी,धर्मेंद्र प्रधान, असदुद्दीन ओवैसी, रघुवर दास, हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने कई सभाओं को संबोधित किया था तो रविवार को राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री उमंग सिंघार, हेमंत सोरेन और रघुवर दास की सभाएं हैं।
राजनाथ सिंह
- 12:45 बजे अपराह्न
- सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर स्थित कलानिकेतन में ।
- धर्मेंद्र प्रधान
- समय: दोपहर 12:00 बजे
-
- स्थान: फॉरेस्ट ऑफिस चांदनी चौक खरसावां।
- समय: दोपहर 1:25 बजे
- स्थान: डलईकेला फुटबॉल मैदान, मनोहरपुर।
- समय: दोपहर 2:50 बजे
- स्थान: पडसा फुटबॉल मैदान, मझगांव मंडल।
रघुवर दास
- 11:20 बजे पूर्वाह्न
- पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा प्रखंड के वमनकरी स्कूल के पीछे स्थित मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करना
- 12:30 बजे अपराह्न
- पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुगी हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करना
- 01:35 बजे अपराह्न
- पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करना
- 02:50 बजे अपराह्न
- पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड स्थित मुकरुडीह पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करना
उमंग सिंघार
- 11 बजे
- मनोहरपुर प्रखंड के अभयपुर स्कूल के बगल में चुनावी सभा
- स्थान = तोड़ेतोपा पचायसाई मैदान, नोवामुंडी
- समय = 12:30 बजे
- स्थान : जेटेया मैदान
- समय : 2 बजे
हेमंत सोरेन की चुनावी सभा
- स्थान : अंधारी
- समय : 12 बजे
जेपी नड्डा
- स्थान : खूंटक्टी मैदान, चाईबासा
- विधानसभा - चाईबासा
- समय : सुबह 11 बजे
सुदेश महतो आज शहर में, दो जगह करेंगे सभा
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो रविवार को लौहनगरी में दो जगह जनसभा करेंगे। गोविंदपुर के सामुदायिक विकास मैदान में दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे, वहीं पटमदा कॉलेज मैदान में तीन बजे प्रत्याशी रामचंद्र सहिस के लिए जनसमर्थन मांगेंगे।