ओडिशा ने झारखंड को दी करारी शिकस्त
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता में चल रहे पूर्वी क्षेत्र
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता में चल रहे पूर्वी क्षेत्र अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में झारखंड को 97 रन की करारी शिकस्त दी।
ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज सास्मिता ने 30, अंजलि सिंह ने 25 व सुमित्रा साहू ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली। झारखंड की ओर से देव्यानी प्रसाद ने दो तथा अश्रि्वनी, रितु, रूमा और सुवेच्छा मंडल ने एक-एक सफलता अर्जित की।
जवाब में झारखंड की पूरी टीम 29 ओवर में महज 73 रनों पर सिमट गई। रितु कुमारी ने 18 तथा अश्रि्वनी ने 13-13 रनों की पारी खेली। चार बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे। ओडिशा की ओर से रीमालक्ष्मी एक्का ने तीन तथा राजश्री व लुईसा दास ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। मालूम हो कि पहले मैच में झारखंड ने असम के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।