चंद्र ने मोहा जेएफए का दिल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चंद्रमोहन हांसदा की हैट्रिक की बदौलत जमशेदपुर फुटबॉल अकादमी ने जमशेदपुर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चंद्रमोहन हांसदा की हैट्रिक की बदौलत जमशेदपुर फुटबॉल अकादमी ने जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय टिनप्लेट ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन लीग के एक मुकाबले में गायत्रीनगर फुटबॉल अकादमी को 7-1 से रौंद दिया।
शुरुआत से ही जमशेदपुर फुटबॉल अकादमी आक्रामक नजर आ रही थी। खेल के 20वें मिनट में ही चंद्रमोहन हांसदा ने गोलकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। अभी इस झटके से गायत्रीनगर उबर भी नहीं पाया था कि 32वें मिनट में चंद्रमोहन ने दूसरा गोल दे मारा। दोहरे झटके से उबरते हुए गायत्रीनगर ने सामूहिक हमला बोला। खेल के 38वें मिनट में आशीष मुखी ने गोल दाग विपक्षी बढ़त के अंतर को कम करने का प्रयास किया। मध्यांतर तक जमशेदपुर फुटबॉल अकादमी 2-1 से आगे था। मध्यांतर के बाद भी उसकी आक्रामकता में कोई कमी देखने को नहीं मिली। खेल के 47वें मिनट में विशाल मुखी ने गोल कर टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। अभी इस झटके से विरोधी टीम उबरने का प्रयास ही कर रही थी, तभी 56वें मिनट में राहुल माझी ने एक और गोल कर दिया। रही-सही कसर विशाल मुखी ने 64वें मिनट में गोल कर पूरा कर दिया। मैच के रेफरी डी मुंडिया, घनीराम हांसदा, सोमाई सोरेन, रजनी केराई व लक्ष्मी मार्डी थी।