विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र का भारतीय A टीम में चयन: दलीप ट्रॉफी में शतक के बाद BCCI का बड़ा इनाम

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:10 AM (IST)

जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए भारत 'ए' टीम में चुना गया है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने आस्ट्रेलिया A के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए घोषित भारत A टीम में कुशाग्र को शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने आस्ट्रेलिया A के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए घोषित भारत A टीम में कुशाग्र को शामिल किया है।

HighLights

  1. दलीप ट्रॉफी में शानदार शतक और घरेलू प्रदर्शन का मिला इनाम।

  2. यह चयन राष्ट्रीय सीनियर टीम के दरवाजे खोलने की दिशा में अहम।

जासं, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के कदमा (रामनगर) निवासी युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर शहर और झारखंड का मान बढ़ाया है। 
 
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने आस्ट्रेलिया A के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए घोषित भारत A टीम में कुशाग्र को शामिल किया है।
 
पुडुचेरी में आयोजित होने वाली इस शृंखला के लिए उन्हें दो मल्टी-डे (चार दिवसीय) और तीन एकदिवसीय (ODI) मैचों, दोनों प्रारूपों की टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। 
 
देवदत्त पडिक्कल (मल्टी-डे) और रुतुराज गायकवाड़ (एकदिवसीय) की कप्तानी में खेलने वाली भारतीय टीम में कुशाग्र का यह चयन उनके राष्ट्रीय सीनियर टीम के दरवाजे खोलने की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।
 

दलीप ट्रॉफी और घरेलू सत्र में दिखाया शानदार फॉर्म

घरेलू स्तर पर बोकारो जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करने वाले 21 वर्षीय कुशाग्र को यह इनाम उनके निरंतर और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला है। 
 
चेपक में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ चल रहे दलीप ट्रॉफी मुकाबले में पूर्वी क्षेत्र की ओर से खेलते हुए उन्होंने पहली पारी में 101 रनों की शतकीय पारी खेली और दूसरी पारी में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। 
 
इससे पहले उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 55 रन और सेंट्रल जोन के विरुद्ध 22 रनों का उपयोगी योगदान दिया था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 35 मैचों में 5 शतकों और 266 रनों के सर्वोच्च स्कोर के साथ वे 2190 रन बना चुके हैं। 
 
वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में 52.69 का उनका शानदार औसत उनकी परिपक्वता को दर्शाता है। इससे पूर्व श्रीलंका दौरे पर भी भारत A की ओर से खेलते हुए उन्होंने 36 रनों की पारी और चुस्त विकेटकीपिंग का प्रदर्शन किया था।
 

पिता ने संवारी तकनीक, परिवार में खुशी का माहौल

23 अक्टूबर 2004 को जन्मे कुशाग्र के पिता शशिकांत (सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर) ने ही उनके खेल को शुरुआती दिनों से तकनीकी रूप से संवारा और मार्गदर्शन दिया। बेटे की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर रामनगर स्थित उनके घर में उत्सव का माहौल है।
 

IPL से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर

भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके कुशाग्र को IPL 2024 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था। 
 
इसके बाद गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अब आस्ट्रेलिया A के खिलाफ यह शृंखला उनके करियर को एक नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है।